IRCTC: अगर आप कम बजट में धुंध से ढकी पहाड़ियां, हरियाली और झरने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने KODAIKANAL ECONOMY PACKAGE नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। तमिलनाडु में बसा कोडाइकनाल भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। खूबसूरत झील और धुंध से ढकी पहाड़ियां यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए यह एक परफेक्ट जगह है। यहां आप खूबसूरत रास्तों पर घूम सकते हैं, ट्रैकिंग कर सकते हैं या फिर जंगलों के बीच प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।
23 जून 2026 को सुबह 7 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से आपको लिया जाएगा और सड़क रास्ते से कोडाइकनाल के लिए रवाना होंगे। खूबसूरत पहाड़ी रास्तों का आनंद लेते हुए कोडाइकनाल पहुंचेंगे और होटल में चेक-इन करेंगे। इसके बाद घूमने निकलेंगे और देखेंगे ग्रीन वैली व्यू, कोकर्स वॉक और पिलर रॉक्स जैसी शानदार जगहें। शाम को आप अपने हिसाब से घूम सकते हैं या आराम कर सकते हैं। रात को कोडाइकनाल में होटल में ठहराव होगा।
दिन 2: कोडाइकनाल की खूबसूरती का आनंद
आज का दिन कोडाइकनाल की मशहूर जगहों को देखने के लिए होगा। सबसे पहले जाएंगे अपर लेक व्यू, जहां से पहाड़ों और झील का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। यहां आप बोट राइड का मजा भी ले सकते हैं। इसके बाद जाएंगे पाइन फॉरेस्ट, गुना केव्स और म्यूजियम। शाम का समय आप अपनी पसंद से बिता सकते हैं। रात को फिर कोडाइकनाल होटल में रुकना होगा।
दिन 3: कोडाइकनाल से मदुरै वापसी
सुबह 9 बजे होटल से चेक-आउट करेंगे और मदुरै के लिए रवाना होंगे। रास्ते में खूबसूरत सिल्वर कैस्केड झरने का नजारा देखने को मिलेगा। मदुरै पहुंचने के बाद यहां के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर करेंगे। इसमें मीनाक्षी अम्मन मंदिर और तिरुमलाई नायक महल शामिल हैं। इसके बाद आपको मदुरै रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से रात 9:50 बजे ट्रेन नंबर 20636 से आपकी आगे की यात्रा शुरू होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपकोIRCTC, IRCTC Tour package, IRCTC Tour package 2026, IRCTC package, Madurai, Kodaikanal, Kodaikanal trip cost₹21300 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹11300 और ₹8850 तय किया गया है। अपनी सहूलियत के हिसाब के आप 23 जून के अलावा आने वाले किसी भी सोमवार, मंगलवार और बुधवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SMH18 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8287932122, 9003140739 संपर्क कर सकते हैं।
