यात्रा

Hidden Gems: भारत के 4 रहस्यमयी स्थल, पर्यटकों की नजरों से है ओझल, अजब-गजब है स्थान

Offbeat Travel Spots India: इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे भारत के 4 ऐसे अनजान स्पॉट्स जो ना सिर्फ गूगल मैप से गायब हैं, बल्कि इनकी मौजूदगी भी किसी रहस्य से कम नहीं है। अगर आप यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की खोज में हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपकी ऑफबीट ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

Image

Offbeat Travel Spots (Photo: canva)

India Hidden Gems: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा ही किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। एडवेंचर की चाहत अगर आपको यात्रा करने पर मजबूर कर रही है तो इसबार आप भारत में मौजूद उन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं जो आमतौर पर टूरिस्ट मैप या Google Maps पर नहीं दिखती हैं। इन जगहों के पीछे की कहानियां और रहस्य इन्हें बेहद रोमांचक बनाते हैं। इन 4 जगहों को आप ऑफबीट ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

कोंगका ला पास (लद्दाख): भारत-चीन सीमा (लद्दाख में) स्थित कोंगका ला पास को इस लिस्ट में नंबर 1 पर रखा गया है। UFO sightings के लिए ये जगह जानी जाती है। यहां पर सीक्रेट अंडरग्राउंड बेस है। माना जाता है कि यहां पर अजीब गतिविधियां होती हैं। यह संवेदनशील सैन्य क्षेत्र है, इसलिए इसकी सैटेलाइट इमेज भी धुंधली रहती है।

जुगाड़ रेलवे स्टेशन: राजस्थान में स्थित जुगाड़ रेलवे स्टेशन आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। बाड़मेर जिले में स्थित ये रेलवे स्टेशन एक अनऑफिशियल रेलवे स्टेशन है जिसे स्थानीय लोगों ने खुद बनाया था। यहां असली ट्रेनें भी रुकती हैं, लेकिन यह भारतीय रेलवे के रिकॉर्ड में नहीं है इसी कारण गूगल मैप में इसकी लोकेशन क्लियर नहीं दिखती है।

लाल बावड़ी: दिल्ली के एक पुराने हिस्से में लाल बावड़ी स्थित है। यह एक भूतिया बावड़ी (stepwell) मानी जाती है जिसकी वजह से स्थानीय लोग भी इसके पास जाने से डरते हैं। गूगल पर इसका नाम होने के बावजूद सही लोकेशन की तलाश करने में दिक्कत होती है। बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं।

बेतालघाट: उत्तराखंड-नैनीताल जिले में स्थित बेतालघाट को इस लिस्ट में नंबर 4 पर शामिल किया गया है। यह जगह बेहद खूबसूरत है लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां अलौकिक घटनाएं होती हैं। गूगल मैप्स पर यहां की कई लोकेशन्स अस्पष्ट है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article