यात्रा

साल 2025 में है विदेश घूमने का प्लान? कम खर्चे में कर लो इन देशों में यात्रा की तैयारी

International Travel Destinations: नया साल आने को है ऐसे में साल 2025 में टूरिस्ट बजट के अनुकूल इंटरनेशनल ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं। अधिक खर्च किए बिना कहां घूमने जाएं ये लेख आपकी इसमें मदद कर सकता है। ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन बिना ज्यादा पैसा खर्च किए अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करने का वादा करती हैं।

Image

international travel destinations

Budget Friendly International Destinations: साल 2025 के लिए विदेश घूमना कई टूरिस्ट की बकेट लिस्ट में होगा। अगर आपकी भी लिस्ट में विदेश घूमने का प्लान है तो यह कोई महंगा सौदा नहीं है! कम बजट में दुनिया घूमने के इच्छुक लोगों के लिए कई ऐसी जगह मौजूद हैं जहां जाकर वो एन्जॉय कर सकते हैं। किफायती यात्रा कार्यक्रम वाले इन स्थानों को इस बार आपको जरूर से जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

थाईलैंड: कम बजट में विदेश घूमने का प्लान हो तो थाईलैंड उसके लिए बेस्ट जगह है। यहां बड़ी संख्या में हॉस्टल और तरह-तरह के स्ट्रीट फूड हैं। रात के समय, बैंकॉक बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहां आप बिना अधिक पैसे खर्च किए स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। संस्कृति, शांत समुद्र तटों और स्थानीय लोगों की गर्मजोशी आपका दिन बना देंगे।

वियतनाम: इस स्थान पर हर जगह सुंदर दृश्य और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। कम बजट में घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। हनोई और हो ची मिन्ह सिटी जैसे शहरों में आपको रहने के लिए कम पैसों में हॉस्टल मिल जाएंगे। वियतनाम में घूमने और करने के लिए बहुत कुछ है।

श्रीलंका: आश्चर्यजनक समुद्र तटों, हरे परिदृश्यों से भरा हमारा पड़ोसी मुल्क श्रीलंका कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट है। मुख्य आकर्षणों में प्राचीन शहर अनुराधापुरा, मिरिसा के समुद्र तट और नुवारा एलिया में चाय के बागान शामिल हैं। यात्री बिना ज्यादा पैसे खर्च किए विविध अनुभवों का आनंद ले सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article