यात्रा

नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिवाली की छुट्टियों में बनाएं यादगार ट्रिप

नवंबर के सुहावने मौसम और दिवाली की छुट्टियों के दौरान शानदार सी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं। तो ये 7 जगहें एकदम बेस्ट हो सकती हैं, देखें नवंबर दिवाली होलिडे स्पेशल ट्रेवल डेस्टिनेशन्स कौन सी हैं।

Image

Places to visit in November during Diwali holidays

November Places to visit, Diwali Holidays 2026: नवंबर का महीना घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस समय कई जगहों पर मौसम सुहावना होता है, दिन में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती और शाम को हल्की ठंड का मजा मिलता है। ऐसे में अगर आप दिवाली की छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है। आप चाहें तो पहाड़ों की सैर कर सकते हैं, किसी ऐतिहासिक शहर में घूम सकते हैं या फिर समुद्र किनारे कुछ सुकून भरे दिन बिता सकते हैं।

भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां घूमने के साथ बेहतरीन खानपान, संस्कृति और त्योहारों का आनंद भी लिया जा सकता है। राजस्थान के रंगीन बाजारों से लेकर केरल की हरियाली और वाराणसी के घाटों तक, हर जगह का अपना अलग अनुभव है। नवंबर 2026 में दिवाली 8 नवंबर को है, इस वीकेंड के आस पास घूमने का प्लान बना सकते हैं। देखें आप नवंबर में किन जगहों की सैर कर सकते हैं।

1. जयपुर, राजस्थान

अगर आपको राजसी ठाठ-बाट, शाही महल, खरीदारी और स्वादिष्ट खाना पसंद है, तो जयपुर आपके लिए अच्छा विकल्प है। यहां हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस घूम सकते हैं। दिवाली के आसपास बाजारों की सजावट शहर की रौनक बढ़ा देती है। परिवार के साथ घूमने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए भी यह जगह बढ़िया है।

2. अयोध्या, उत्तर प्रदेश

दिवाली पर स्वयं प्रभु श्रीराम के दर्शन करना चाहते हैं और परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो अयोध्या विजिट कर सकते हैं। यहां राम मंदिर के दर्शन करने और सरयू नदी के घाटों पर समय बिताने का अवसर मिलता है। हालांकि दिवाली और छुट्टियों के दौरान यहां पर काफी भीड़ हो सकती है, इसलिए पूर्ण जानकारी लेकर ही निकलें।

3. वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी उन लोगों के लिए खास है, जो धार्मिक स्थलों और भारतीय संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं। यहां गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर और पुराने शहर की गलियां घूम सकते हैं। नवंबर के अंत में देव दीपावली के आसपास घाटों पर खास रौनक रहती है। वर्ष 2026 में देव दीपावली 24 नवंबर को पड़ रही है। आप बनारस विजिट करने का प्लान इस तारीख के आसपास भी बना सकते हैं।

4. उदयपुर, राजस्थान

झीलों और महलों वाला उदयपुर शांत छुट्टी बिताने के लिए अच्छा विकल्प है। यहां पिछोला झील में नाव की सवारी कर सकते हैं और सिटी पैलेस घूम सकते हैं। शाम के समय झील के आसपास का नजारा बहुत सुंदर लगता है। अगर आप परिवार के साथ आराम से घूमना चाहते हैं, तो दो से तीन दिन का प्लान बना सकते हैं।

5. मुन्नार, केरल

अगर आपको हरियाली, चाय के बागान और ठंडी हवा पसंद है, तो मुन्नार घूमने जा सकते हैं। यहां पहाड़ियों के खूबसूरत नजारे देखने और प्रकृति के बीच समय बिताने का मौका मिलता है। यह जगह उन लोगों के लिए अच्छी है, जो भीड़भाड़ से दूर कुछ शांत पल चाहते हैं। यात्रा से पहले मौसम का हाल जरूर देख लें।

6. कच्छ, गुजरात

कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो कच्छ के सफेद रण की सैर करें। यहां दूर तक फैली सफेद नमक की जमीन और खुले आसमान का नजारा देखने लायक होता है। नवंबर से रण उत्सव का मौसम भी शुरू होता है। स्थानीय हस्तशिल्प, गुजराती भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस यात्रा को खास बना सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article