यात्रा

Within 100 Kms Nainital: झीलों के शहर नैनीताल के पास बसी है स्वर्ग से सुंदर जगह, बेहद कम टाइम में करो जन्नत का एहसास

Places to Visit Near Nainital Within 100 km: झीलों के शहर नैनीताल तो आप शायद आप कई बार ट्रैवल किए होंगे लेकिन, क्या आपको पता है कि नैनीताल के बेहद पास एक ऐसी जगह है जहां आपको अपनी लाइफ में कम से कम 1 बार तो जरूर ही जाना चाहिए। यहां आप 2 घंटें में पहुंच सकते हैं।

Image

Within 100 Kms Nainital

Within 100 Kms Nainital: नैनीताल के आसपास घूमने के लिए कौन सी जगह बेस्ट है? नैनीताल के पास घूमने के लिए कहां जाएं? ये कुछ सवाल हैं जो शायद कभी ना कभी आपके दिमाग में नैनीताल घूमते हुए जरूर आए होंगे। दिल्ली या आसपाल के क्षेत्रों से पर्यटक नैनीताल घूमने तो जाते हैं लेकिन कम जानकारी की वजह से केवल नैनी झील घूमकर ही लौट आते हैं। ऐसे में Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे नैनीताल के पास बसी ऐसी जगह के बारे में जहां आप कम समय में पहुंचकर दिल खोलकर एन्जॉय कर सकते हैं।

रानीखेत: उत्तराखंड राज्य में स्थित खूबसूरत पहाड़ी स्थल रानीखेत आपको अपनी लाइफ में कम से कम एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। रानीखेत की दूरी नैनीताल से महज 57.7 किलोमीटर है जिसे आप बेहद आराम से रानीखेत रोड या फिर NH109 मार्ग से 2 घंटे में तय कर सकते हैं।

अनूठे अनुभव को करें एहसास: प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे बाग और बर्फीले पहाड़ों से घिरा रानीखेत आपको एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। मालिनी झील, धकुर पहाड़, रानीखेत गोल्फ कोर्स, क्वीन की बाग यहां देखने के लिए कुछ शानदार जगहे हैं। झील, शांत वातावरण और सुंदर दृश्यों के लिए आपको रानीखेत एक्सप्लोर करना ही चाहिए।

ट्रैकिंग और कैंपिंग के अवसर: अगर आपको चुनौतियां पसंद है तो भी आप अकेले या दोस्तों के साथ रानीखते का रुख कर सकते हैं। रानीखेत में कई ट्रैकिंग और कैंपिंग के अवसर भी हैं, जो इसे टूरिस्टों के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। शानदार लोकेशन के लिए ये जगह पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है।

रानीखेत पहुंचने का रास्ता: रानीखेत के निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो लगभग 80 किलोमीटर दूर है। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप टैक्सी या फिर बस के द्वारा रानीखेत पहुंच सकते हैं। यहां का निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article