यात्रा

दिल्ली-NCR में इस वीकेंड घूमने के लिए बेस्ट हैं ये मेले और इवेंट्स, दोस्तों के साथ जरूर बनाएं प्लान

Delhi Diwali Events 2026: दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में घूमने और खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस वीकेंड क्राफ्ट बाजार, सांस्कृतिक मेले, कोरियन फूड और डांडिया का मजा लें।

Image

वीकेंड घूमने के लिए बेस्ट हैं ये इवेंट्स

Delhi Diwali Events 2026: दिवाली का त्योहार करीब है और ऐसे में बाजारों से लेकर शहर के इवेंट्स तक रौनक बढ़ने लगी है। अगर आप इस वीकेंड दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली-एनसीआर में आपके लिए कई विकल्प हैं। यहां आपको दिवाली की खरीदारी, हाथ से बनी चीजें, स्वादिष्ट खाना, संगीत और डांस का मजा लेने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं ऐसे ही 8 मेलों और कार्यक्रमों के बारे में, जहां आप अपना वीकेंड खास बना सकते हैं।

1. दस्तकारी हाट क्राफ्ट्स बाजार

तारीख: 23 अक्टूबर से 1 नवंबर

जगह: हैंडलूम हाट, जनपथ, कनॉट प्लेस

अगर आपको हाथ से बनी चीजें पसंद हैं, तो यह बाजार घूमने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों के कारीगर अपने बनाए कपड़े, गहने, सजावटी सामान और होम डेकोर की चीजें लेकर आते हैं। दिवाली पर घर सजाने या किसी को खास तोहफा देने के लिए यहां कुछ अलग तलाश सकते हैं।

2. द लिल फ्ली दिल्ली

तारीख: 23 से 25 अक्टूबर

जगह: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट 14

अगर आपको नए फैशन, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स और खूबसूरत होम डेकोर की चीजें देखना पसंद है, तो द लिल फ्ली दिल्ली जा सकते हैं। यहां अलग-अलग स्वतंत्र ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स देखने और खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, लाइव परफॉर्मेंस के कारण यहां घूमने का अनुभव और भी दिलचस्प हो सकता है।

3. एकत्वा महोत्सव

तारीख: 24 और 25 अक्टूबर

जगह: सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली

सुंदर नर्सरी में होने वाला एकत्वा महोत्सव उन लोगों को पसंद आ सकता है, जिन्हें कला, संस्कृति और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली में दिलचस्पी है। यहां होमग्रोन ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स देखने, अलग-अलग वर्कशॉप में हिस्सा लेने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

4. सूरजकुंड दिवाली मेला

तारीख: 23 से 26 अक्टूबर

जगह: सूरजकुंड मेला ग्राउंड, फरीदाबाद

दिवाली से पहले पारंपरिक सामान और देसी हस्तशिल्प की खरीदारी करनी है, तो सूरजकुंड मेले का रुख कर सकते हैं। यहां स्वदेशी उत्पादों और पारंपरिक शिल्प से जुड़ी चीजों को देखने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ घूमने और त्योहार के लिए खरीदारी करने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

5. काउथिक पहाड़ी मेला

तारीख: 23 से 25 अक्टूबर

जगह: जापानी गार्डन, सेक्टर 11, रोहिणी

अगर आप उत्तराखंड की संस्कृति को करीब से जानना चाहते हैं, तो काउथिक पहाड़ी मेले में जा सकते हैं। यहां पहाड़ी परंपराओं, लोक संगीत और लोक नृत्य से जुड़ी प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। यह मेला उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जिन्हें पहाड़ों की संस्कृति और वहां के पारंपरिक रंग पसंद हैं।

6. नायका लैंड

तारीख: 23 से 25 अक्टूबर

जगह: एनएसआईसी प्रदर्शनी ग्राउंड, ओखला

ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स में दिलचस्पी रखने वालों के लिए नायका लैंड एक विकल्प है। यहां ब्यूटी ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स देखने, नए प्रोडक्ट्स के बारे में जानने और मास्टरक्लास में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। अगर आप दिवाली से पहले अपने लिए कुछ नया खरीदना चाहते हैं, तो इस इवेंट को अपनी लिस्ट में रख सकते हैं।

7. रंग दे कोरिया

तारीख: 23 और 24 अक्टूबर

जगह: नेक्सस सेलेक्ट सिटीवॉक, साकेत

कोरियन म्यूजिक, ड्रामा और खाने के शौकीनों के लिए रंग दे कोरिया दिलचस्प हो सकता है। यहां के-पॉप डांस बैटल और कोरियन स्ट्रीट फूड का मजा लेने का मौका मिलेगा। अगर आप दोस्तों के साथ कुछ अलग करना चाहते हैं और कोरियन कल्चर पसंद करते हैं, तो यहां जा सकते हैं।

8. मेरी दिल्ली डांडिया उत्सव

तारीख: 23 से 25 अक्टूबर

जगह: टॉकटारा इंडोर स्टेडियम

अगर आपको संगीत पर डांस करना और त्योहारों की रौनक के बीच समय बिताना पसंद है, तो मेरी दिल्ली डांडिया उत्सव आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां डांडिया के जरिए त्योहार का माहौल महसूस कर सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कार्यक्रम की टाइमिंग और एंट्री की जानकारी पहले जरूर जांच लें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article