हिमाचल प्रदेश में छोटा सा खूबसूरत गांव कसोल बसा है जो युवाओं के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। दूर-दूर से लोग कसोल घूमने के लिए आ रहे हैं जिसके पीछे की वजह के बारे में हम आपको डिटेल में बताएंगे।
दोस्तों के साथ शानदार नाइटलाइफ एन्जॉय करने के लिए भी लोग कसोल का रुख करते हैं। फायर कैंप्स, ओपन माइक नाइट्स के साथ ही यहां कई शानदार कैफे और बार हैं जो आपको गोवा-बेंकॉक की याद दिला देंगे।
300 से 800 रुपये प्रति दिन भोजन का खर्च वहीं होमस्टे और हॉस्टल का किराया भी 500 से 1000 रुपये प्रतिदिन यहां होता है। कम खर्चीला होने की वजह से भी लोग इस जगह पर जाना पसंद करते हैं।
कसोल की यात्रा करना खासकर युवा लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। यहां कई विदेशी स्टाइल में बने सस्ते कैफे और होमस्टे हैं जहां पार आप लोगों से मिलने के साथ ही जमकर एन्जॉय कर सकते हो।
दिल्ली NCR के बेहद पास सुकूनदायक और शांत वातावरण के लिए लोग कसोल जाना पसंद करते हैं। तनाव से दूर रहने के साथ ही आराम और ध्यान के लिए ये जगह बेस्ट है।
लाइफ में चुनौतियां पसंद करने वाले लोग भी कसोल का रुख करते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग करने के लिए कई ट्रेल्स मौजूद हैं। हरे-भरे जंगलों और नदियों के बीच एन्जॉयमेंट करना अद्भुत है।