यात्रा

जहां कभी अंग्रेज अफसर बिताते थे छुट्टियां, आज वहां घूमने पहुंचते हैं लाखों पर्यटक

अंग्रेज अफसरोंं ने अपनी छुट्टियां बिताने के लिए बनाए हिल स्टेशनों पर आज लाखों लोग घूमने पहुंचते हैं। आज हम आपको देश के 5 ऐसे ही शानदार हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

अंग्रेजों के बसाए हिल स्टेशन

British Era Hill Stations: भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान कई ऐसे हिल स्टेशन और पहाड़ी शहर विकसित किए गए थे, जहां अंग्रेज अधिकारी गर्मी से राहत पाने और छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचा करते थे। इन जगहों का मौसम, नेचुरल ब्यूटी और शांत वातावरण इस छुट्टियां बिताने के लिए बेहद खास बनाते थे। लेकिन अब जब समय ने करवट ली तो, इन खास जगहों की खूबसूरती निहारने आज देश भर से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। इतना ही नहीं यहां देश के सा-साथ अब हर साल हजारों विदेशी पर्यटक यहां घूमने पहुंचते हैं। तो चलिए जानते हैं उन खास जगहों (Heritage Hill Stations) के बारे में जो कभी अंग्रेज अफसरों की पसंदीदा ट्रैवल स्पॉट हुआ करते थे।

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को अंग्रेजों ने 19वीं सदी में बसाया था। यह शहर इतना पसंद किया गया कि इसे ब्रिटिश इंडिया की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया गया था। आज भी यहां की औपनिवेशिक इमारतें, मॉल रोड, रिज मैदान और क्राइस्ट चर्च आपको उस दौर की याद दिलाते हैं। हिमाचल में देवदार के जंगलों और ठंडी हवाओं के बीच स्थित शिमला हर साल लाखों पर्यटकों का स्वागत करता है।

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल का खूबसूरत शहर दार्जिलिंग भी अंग्रेज अधिकारियों की पसंदीदा जगहों में शामिल था। यहां का सुहावना मौसम और हिमालय के अद्भुत दृश्य उन्हें बेहद आकर्षित करते थे। अंग्रेजों ने यहां चाय उद्योग को बढ़ावा दिया, जिसकी पहचान आज पूरी दुनिया में है। टॉय ट्रेन, टाइगर हिल और हरे-भरे चाय बागान दार्जिलिंग की सबसे बड़ी खासियत हैं।

ऊटी

तमिलनाडु में स्थित ऊटी अंग्रेजों का दक्षिण भारत में बसाया प्रमुख हिल स्टेशन है। नीलगिरि पहाड़ियों के बीच बसा यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और बोटैनिकल गार्डन के लिए प्रसिद्ध है। ब्रिटिश दौर में यहां कई बंगले और क्लब बनाए गए थे, जिनकी झलक आज भी देखने को मिलती है। गर्मियों में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है।

नैनीताल

उत्तराखंड के नैनीताल की खोज भी ब्रिटिश काल में हुई थी। नैनी झील के आसपास बसे इस शहर ने जल्द ही अंग्रेज अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। आज यहां बोटिंग, रोपवे और आसपास की पहाड़ियों का मनोरम दृश्य पर्यटकों को खूब पसंद आता है। शांत वातावरण और सुंदर प्राकृतिक नजारों के कारण यह परिवारों और हनीमून कपल्स के बीच खासा लोकप्रिय है।

मसूरी

उत्तराखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी लंबे समय तक अंग्रेज अधिकारियों का डेस्टिनेशन रहा था। 'क्वीन ऑफ द हिल्स' के नाम से मशहूर मसूरी अपनी हरियाली, झरनों और औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए जानी जाती है। यहां आपको कैमेल्स बैक रोड, गन हिल और केम्पटी फॉल्स जैसी जगहें देखने को मिल जाएंगी। यहां आने वाले पर्यटक इन जगहों पर जाकर खूब इंजॉय करते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article