Places to visit in Weekend: हफ्तेभर के बाद आने वाले वीकेंड (Weekend) का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। वीकेंड में अब ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) का प्लान बनाते ही हैं। अगर आप भी वीकेंड पर घर के बजाए बाहर कहीं घूमने जाते हैं, तो ये खबर आपकी काम की है। दरअसल आज हम आपको बताएंगे कि आप वीकेंड में कहां-कहां घूमने (Places to visit in Weekend) जा सकते हैं। आमतौर पर वीकेंड में दो दिन की ही छुट्टी होती है, लेकिन कभी-कभी ऐसा मौका आता है जब एक दिन की छुट्टी लेने पर वीकेंड 3-4 दिन यानी लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend) बन जाता है। आने वाले कुछ वीकेंड लॉन्ग वीकेंड बन सकते हैं और आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि वीकेंड में आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं।
वीकेंड में घूमने की बेस्ट और सुंदर जगहें (Best and Beautiful Places to visit in Weekend)
उदयपुर (Udaipur)
झीलों का शहर उदयपुर भारत के सबसे रोमांटिक स्पॉट के रूप में भी काफी ज्यादा मशहूर है। उदयपुर दो दिनों में भारत में घूमने के लिए टॉप टूरिस्ट जगहों में से एक है। अगर आप बिना किसी टेंशन के अपने वीकेंड का आनंद लेना चाहते हैं तो उदयपुर एक ऐसी जगह है,जहां आपको प्राचीन हवेलियों से लेकर झीलों तक की खूबसूरती और शांति का एहसास होगा। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आपको सुनहरे रंग का मौसम दिखेगा।
मैक्लोडगंज (McLeodganj)
भारत में छुट्टियां बिताने के लिए मैक्लोडगंज बढ़िया जगहों में एक है। यहां आप अपने दोस्तों, परिवार या अपने पार्टनर के साथ आराम से वीकेंड में घूमने के लिए आ सकते हैं। सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे लोगों के लिए भी ये जगह बेस्ट है। हिमाचल का ये सुंदर हिल स्टेशन अपने सूर्यास्त के दृश्यों और बर्फ से ढके पहाड़ों, सांस्कृतिक संस्थानों और प्राचीन मठों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है।

McLeodganj
नैनीताल (Nainital)
वीकेंड में घूमने के लिए नैनीताल एक बढ़िया जगह है। नैनीताल हिल स्टेशन पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो इसे उत्तरी भारत में सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट बनाता है। गर्मी, सर्दी, वसंत और बारिश का आनंद लेने के लिए नैनीताल सुंदर और शांतिपूर्ण हिल स्टेशन है। कपल्स के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। वीकेंड पर यहां ज्यादातर लोग अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ के साथ यहां आते हैं।

Nainital
शिमला (Shimla)
शिमला भारत में सबसे फेमस हिल स्टेशन और 2 दिनों की यात्रा के लिए बढ़िया जगह है। शिमला हनीमून और फैमिली वेकेशन के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। सर्दियों के मौसम में शिमला बर्फ से ढका रहता है। वीकेंड में यहां सबसे अधिक भीड़ रहती है।
धानाचूली (Dhanachuli)
समुद्र से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित धानाचूली प्रकृति की गोद के ठीक बीच एक हरा-भरा गांव है। नैनीताल के मध्य में स्थित और भीमताल से सिर्फ 26 किलोमीटर दूर धानाचूली से हिमालय का अद्भुत नजारा दिखता है। धानाचूली से नंदा देवी, त्रिशूल और पंचाचूली के दृश्य देखने को मिलते हैं। वीकेंड में आप यहां आने का प्लान कर सकते हैं।
