Weekend Places Nearby Bengaluru: आमतौर पर घूमने के शौकीन लोगों को वीकेंड का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कुछ सालों से लोगों में घूमने का शौक काफी तेजी से बढ़ा है और अब लोग वीकेंड में घर में रहने के बजाए कहीं घूमने जाना ज्यादा पसंद करते हैं। भारत में घूमने की जगहों की कोई कमी नहीं है। देश के हर राज्य में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे। अगर आप दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में रहते हैं, तो यहां घूमने के ऑप्शंस की भरमार है। आज हम आपको कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास वीकेंड में घूमने की कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
वीकेंड में बेंगलुरु के पास घूमने की जगह (Bengaluru Nearby Best Weekend Places)
कूर्ग (Coorg)
कूर्ग कर्नाटक का एक बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। राजधानी बेंगलुरु से यहां की दूरी करीब 260 किलोमीटर है। वीकेंड में आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। बेंगलुरु से 5 घंटे की कार ड्राइव कर आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। कूर्ग में घूमने लायक कई खूबसूरत जगह हैं, जो आपका मन मोह लेंगी। कूर्ग खासतौर से अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। कूर्ग समुद्र तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर है। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।

Coorg
कोडईकनाल (Kodaikanal)
बेंगलुरु से वीकेंड में आप से कोडईकनाल का ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। कोडईकनाल को 'पहाड़ियों की राजकुमारी' के रूप में भी जाना जाता है। कोडईकनाल बेंगलुरु और उसके आसपास सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। बेंगलुरु से कोडईकनाल की दूरी करीब 465 किलोमीटर है और ये तमिलनाडु में है। वीकेंड में यहा पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। कोडईकनाल हिल स्टेशन समुद्र तल से 7200 फीट ऊपर स्थित है।

Kodaikanal
ऊटी (Ooty)
बेंगलुरु में रहने वाले लोग वीकेंड में घूमने के लिए ऊटी जा सकते हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा के पास बसा ऊटी एक सुंदर हिल स्टेशन है। ऊटी से बेंगलुरु की दूरी करीब 270 किलोमीटर है। ऊटी खासतौर से अपने चाय बागानों, धुंध भरी पहाड़ियों और चॉकलेट के लिए फेमस है। घूमने से लेकर हनीमून के लिए भी ऊटी काफी स्पेशल है।
