Best Hill Stations of Northeast: हमारे देश भारत में घूमने को लेकर ऑप्शंस को कोई कमी नहीं है। आप देश के जिस भी राज्य में जाएंगे, आपको वहां घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मिलेंगे। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण, आपको हर जगह कुछ न कुछ घूमने को जरूर मिलेगा। घूमने के लिए नॉर्थ ईस्ट के राज्य भी बेहद सुंदर है। यहां के सभी राज्यों में आपको सबसे ज्यादा सुंदर-सुंदर हिल स्टेशंस देखने को मिलेंगे। आज हम आपको नॉर्थ ईस्ट के कुछ फेमस हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर पहुंचना चाहिए।
Northeast Best Hill Stations: नॉर्थ ईस्ट के ये हिल स्टेशंस शिमला-मनाली को देते हैं टक्कर।
ये भी पढ़ें - आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें कश्मीर की ये 4 सुंदर जगह, 3 अगस्त से होगी पैकेज की शुरुआत
ये भी पढ़ें - अगस्त में कम बजट में वाइफ संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए
नॉर्थ ईस्ट के बढ़िया हिल स्टेशंस (Northeast Best Hill Stations)
शिलांग (Shillong)
मेघालय की राजधानी शिलांग नॉर्थ ईस्ट का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। हर नॉर्थ-ईस्ट टूर पैकेज की लिस्ट में शिलांग टॉप पर होता है। देवदार के पेड़ों से घिरा शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। आप यहां घूमने के साथ ही हनीमून के लिए आ सकते हैं। शिलांग को "बादलों का घर" के नाम से भी जाना जाता है। स्प्रेड ईगल फॉल्स शिलांग के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। आप यहां पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकि मार्च से जून यहां आने का सबसे बढ़िया समय होता है।
गंगटोक (Gangtok)
सिक्किम की राजधानी गंगटोक नॉर्थ ईस्ट की बेहद सुंदर जगहों में से एक है। नॉर्थ ईस्ट का ट्रैवल प्लान बनाते समय गंगटोक आपके ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए। गंगटोक समुद्र तल से 1,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से आप कंचनजंगा के मनमोहक और शानदार नजारे देख पाएंगे। हनीमून के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। ट्रेकर्स और कैंपर्स को भी ये जगह काफी पसंद आती है। सितंबर से अक्टूबर और मार्च से जून यहां आने का सबसे बढ़िया समय होता है।
मासिनराम (Mawsynram)
मासिनराम मेघालय का एक सुंदर हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन में पूरे साल बारिश होती है। दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश मासिनराम में ही होती है। इसके अलावा मासिनराम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। नॉर्थ ईस्ट आने पर आपको यहां जरूर आना चाहिए। साल 1985 में मासिनराम में 26,000 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो अपने आप में एक गिनीज बुक रिकॉर्ड है। सितंबर से नवंबर महीने के बीच यहां की यात्रा करने का सबसे बढ़िया समय है।
