एजुकेशन

JAC Supplementary Result 2026: झारखंड कंपार्टमेंट बोर्ड परीक्षा रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड, यहां देखें आसान स्टेप

JAC Supplementary Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप में इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JAC Supplementary Result 2026 (Photo - AI)

JAC Supplementary Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक और कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट की पूरक या कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। झारखंड बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षा का परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर घोषित किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। मुख्य परीक्षा में जो छात्र पास नहीं हो पाए थे और अपने अंकों को सुधारने के लिए साथ ही साल भर की मेहनत को बचाने के लिए भाग लिया था, वह छात्र नतीजे घोषित होने के बाद अपने रोल नंबर के माध्यम से नीचे दिए गए आसान स्पेट फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

कब हुई थी सप्लीमेंट्री परीक्षा

झारखंड कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।

JAC Supplementary Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड

एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर डाउनलोड कर पाएंगे।

स्टेप 1 - छात्र सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "JAC Class 10th / 12th Compartmental Examination Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - इसमें छात्र को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 5 - सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 6 - अब छात्र अपने रिजल्ट को चेक करें और इसका प्रिंट आउट लें।

मार्कशीट में मिलेगी यह जानकारी

  • छात्र का नाम
  • स्कूल का नाम
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • जन्मतिथि
  • स्कूल का कोड
  • माता-पिता का नाम
  • कुल अंक
  • प्राप्त अंक
  • पास/फेल स्टेट्स
  • ग्रेड

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद ध्यान रखने योग्य बातें

उम्मीदवारों को बता दें कि ऑनलाइन डाउनलोड किया गया रिजल्ट प्रोविजनल है। छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट उन्हें उनके संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी। जो कि रिजल्ट जारी होने के एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर मिलेगी। इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन द्वारा दी जाएगी। छात्र अफनी ओरिजनल मार्कशीट के साथ पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article