यात्रा

IRCTC Tour Package: प्रभु राम, शिव और जगन्नाथ के चरणों में 10 दिन की भक्ति यात्रा, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। पवित्र स्थानों के दर्शन इस पैकेज के तहत आप कर पाएंगे। परिवार के साथ यात्रा के लिए ये पैकेज बेहद खास होने वाला है। यह यात्रा 5 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक चलेगी। कुल 10 दिन और 9 रातों में आपको देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे।

Image

IRCTC Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने भारत गौरव ट्रेन से एक खास तीर्थ यात्रा शुरू की है, जिसमें आप 10 दिनों में गया, पुरी, गंगासागर, काशी और अयोध्या जैसे पवित्र स्थानों के दर्शन कर सकते हैं। यह यात्रा 5 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक चलेगी और इसमें खाना, ठहरने और घूमने की सारी सुविधा मिलेगी। सीटें सीमित हैं, जल्दी बुक करें। अगर आप भी भगवान के दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छा मौका है। IRCTC अब लेकर आया है "पुरी-जगन्नाथ, गंगासागर, अयोध्या धाम यात्रा", जो एक विशेष ट्रेन से कराई जाएगी। यह यात्रा 5 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक चलेगी। कुल 10 दिन और 9 रातों में आपको देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे।

यात्रा में आप किन-किन जगहों पर जाएंगे?

  • गया – महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर
  • पुरी – श्री जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क का सूर्य मंदिर
  • कोलकाता – गंगासागर और कालीघाट मंदिर
  • जसीडीह – बैद्यनाथ धाम
  • वाराणसी – काशी विश्वनाथ मंदिर
  • अयोध्या – श्रीराम जन्मभूमि मंदिर

कहां से ट्रेन ले सकते हैं?

आप इस ट्रेन में चढ़ सकते हैं: दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, और अयोध्या से।

कितना खर्च आएगा?

  • स्लीपर क्लास – ₹20,320/- प्रति व्यक्ति
  • 3AC (एसी थ्री टियर) – ₹30,785/- प्रति व्यक्ति
  • 2AC (एसी टू टियर) – ₹38,240/- प्रति व्यक्ति

खर्च में क्या-क्या शामिल है?

  • ट्रेन टिकट
  • सभी समय खाना
  • होटल में ठहरने की सुविधा (डबल या ट्रिपल शेयरिंग में)
  • घूमने के लिए बस
  • साथ में गाइड, सफाई, सुरक्षा और मेडिकल सुविधा

यह यात्रा क्यों खास है?

  • आप एक बार में कई तीर्थ कर पाएंगे
  • यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक होगी
  • साथ में खाना, होटल और गाइड – सब कुछ मिलेगा
  • यात्रा की कीमत बहुत ही सस्ती है
  • यह अनुभव जीवनभर याद रहेगा

बुकिंग कैसे करें?

आप IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। या फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर बने IRCTC केंद्र पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर ( 78279 70027, 85959 24209, 82879 30712, 82879 30686) कॉल भी कर सकते हैं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article