शहर

Purnia News: रेलिंग तोड़कर नदी में समाई कार, पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के रिश्तेदार की हादसे में मौत

पूर्णिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया, कप्तान पुल के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और सीधे नदी में जा समाई, गाड़ी में सवार पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के रिश्तेदार की मौत हो गई है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

पूर्णिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई, यहां कप्तान पुल के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और सीधे नदी में जा समाई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के रिश्तेदार विनय कुमार विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी को नदी से बाहर निकाला। विनय कुमार अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV से अपने पैतृक गांव कोचायली से अपने प्रभात कॉलोनी स्थित घर लौट रहे थे। कप्तान पुल पर कार बेकाबू हुई और पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे सौरा नदी के गहरे पानी में समा गई।

Facebook पर अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का फोटो और रील पोस्ट की थी

बताते हैं कि हादसे से करीब एक घंटा पहले शाम को उन्होंने Facebook पर अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का फोटो और रील पोस्ट की थी, जिसमें पत्नी के लिए प्यार भरा गाना लगाया था। इसके एक घंटे बाद ही हादसे की दर्दनाक खबर आ गई।

स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस और SDPO मौके पर पहुंचे

स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस और SDPO मौके पर पहुंचे, गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद डूबी कार से उन्हें बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पुष्टि की कार में वो अकेले ही थे

विनय कुमार को GMCH पूर्णिया ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पुष्टि की कार में वो अकेले ही थे। इस दर्दनाक मौत की खबर से उनके पैतृक गांव कोचायली (डगरुआ) से लेकर पूर्णिया स्थित आवास तक परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article