नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ।उनके पिता का नाम कविराज राम लखन सिंह और माता का नाम परमेश्वरी देवी था। उनके पिता एक आयुर्वेदिक चिकित्सक थे। नीतीश कुमार बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (वर्तमान एनआईटी पटना) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। राजनीति में आने से पहले वे बिहार राज्य विद्युत बोर्ड से जुड़े थे। अपने शुरुआती वर्षों में, नीतीश कुमार जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, एस.एन. सिन्हा, कर्पूरी ठाकुर और वी.पी. सिंह से जुड़े थे। 1974 से 1977 तक, उन्होंने जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में भाग लिया और फिर सत्येंद्र नारायण सिन्हा के नेतृत्व वाली जनता पार्टी में शामिल हो गए।

1985 में पहली बार विधायक बने। समाजवादी नीतीश कुमार ने 1994 में जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी की स्थापना की। 1996 में वह लोकसभा के लिए चुने गए, और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया, उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई। 2003 में उनकी पार्टी का जनता दल (यूनाइटेड) में विलय हो गया और कुमार इसके नेता बने। 2005 में, एनडीए ने बिहार विधानसभा में बहुमत हासिल किया, और नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले मुख्यमंत्री बने। 2010 के राज्य चुनावों एनडीएस गठबंधन ने फिर जीत हासिल की और कमान नीतीश को मिली। जून 2013 में बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाया तो कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ लिया, और राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ गठबंधन, महागठबंधन का गठन किया।

17 मई 2014 को, कुमार ने 2014 के आम चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, और उनकी जगह जीतन राम मांझी ने ले ली। हालांकि, उन्होंने फरवरी 2015 में उन्होंने मांझी के इस्तीफे के बाद फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बाद में विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने भारी बहुमत हासिल किया और नीतीश फिर सीएम बने। 2017 में महागठबंधन से नाता तोड़कर नीतीश फिर एनडीए में लौट आए। 2020 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन सत्ता में लौटा और नीतीश फिर मुख्यमंत्री बने। अगस्त 2022 में वह फिर एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए।