टेक एंड गैजेट्स

भारत में कब से देना होगा Twitter Blue Tick के लिए पैसा, एलन मस्क ने दिया बता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 6, 2022, 09:01 PM IST

अभी के लिए नई सत्यापन प्रणाली के साथ Twitter blue tick केवल यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूके में iPhones पर उपलब्ध है। इसके लिए वहां एलन मस्क ने फीस भी लेना शुरू कर दिया है। नए प्लान के तहत अब वहां के यूजर को आठ डॉलर फीस के रूप में देने पड़ेंगे।

Image

ट्विटर के ब्लू टिक के लिए देना होगा पैसा

Photo : BCCL

ट्विटर ने अपने Blue tick के लिए चार्ज लेना शुरू कर दिया है, हालांकि यह अभी कुछ देशों में ही है, लेकिन जल्द ही बाकी देशों में भी यह लागू हो जाएगा। वहीं जब एलन मस्क से पूछा गया कि भारत में ये फीस कबसे लगनी शुरू हो जाएगी तो मस्क ने इसकी भी डेडलाइन दे दी है।

Twitter blue tick के लिए फीस नीति एक महीने के अंदर भारत में भी लागू हो जाएगी। ट्विटर पर जब एक यूजर ने एलन मस्क से पूछा तो उन्होंने यही जवाब दिया है। मस्क ने कहा- "उम्मीद है, एक महीने से भी कम।

अभी के लिए नई सत्यापन प्रणाली के साथ ट्विटर ब्लू केवल यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूके में iPhones पर उपलब्ध है। मतलब यहां के यूजर को अब ट्विटर ब्लू टिक के लिए आठ अमेरिकी डॉलर देने पड़ेंगे। यदि भारत में यह फीस लगने लगेगी तो 655 रुपये लोगों को ब्लू टिक के लिए देने पड़ेंगे। पहले ये सेवा बिलकुल मुफ्त थी, लेकिन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद उन्होंने साफ कर दिया था कि इस सेवा के लिए यूजर को पैसे देने पड़ेंगे। इस सुविधा के साथ ट्विटर जल्द ही कुछ और नई सर्विस भी ब्लू टिक वाले यूजर के लिए लाने वाला है। हालांकि इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि कई विवादों के बाद एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है। इसे खरीदने के बाद वो लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने कंपनी के सीओ समेत कई बड़े शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया, उसके बाद सैकड़ों कर्मचारियों को भी कंपनी से निकाल दिया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article