टेक एंड गैजेट्स

Vi का बड़ा त्योहारी तोहफा, बिना इंटरनेट वाले 4 नए सस्ते प्लान्स कर दिए लॉन्च, करोड़ों मोबाइल यूजर्स की मौज

एयरटेल के बाद अब टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी अपने ग्राहकों को महंगे रिचार्ज प्लान्स से बड़ी राहत देते हुए चार नए वॉयस और एसएमएस वाले प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स में इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं दी गई है।

Image

वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल यूजर्स की खत्म की बड़ी टेंशन।

अगर आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ बात करने और मैसेज भेजने के लिए करते हैं और आपको इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं पड़ती, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको कॉलिंग के लिए ऐसे रिचार्ज प्लान पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी, जिनमें बेवजह इंटरनेट डेटा भी मिलता है।

एयरटेल के बाद अब टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी अपने ग्राहकों को महंगे रिचार्ज प्लान्स से बड़ी राहत देते हुए चार नए वॉयस और एसएमएस वाले प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इन प्लान में इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं दी गई है। यानी ग्राहक सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। ये प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं, जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या स्मार्टफोन होने के बावजूद इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते।

Vi के 4 वॉइस ओनली प्लान्स

₹179 वाला प्लान: अगर आप कम कीमत में सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं, तो यह प्लान आपके काम आ सकता है। इसमें 25 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

₹185 वाला प्लान: इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है।

₹203 वाला प्लान: अगर आप पूरे 30 दिनों के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो 203 रुपये वाला प्लान एक विकल्प है। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं।

₹206 वाला प्लान: Vi का 206 रुपये वाला प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस की सुविधा दी जाती है।

किन लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये प्लान?

Vi के ये नए रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं, जिन्हें मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती। खासतौर पर बुजुर्ग लोग, फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक और ऐसे यूजर्स जो मोबाइल का इस्तेमाल केवल फोन पर बात करने या मैसेज भेजने के लिए करते हैं, इन प्लान का फायदा उठा सकते हैं। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने का मौका मिलेगा और उन्हें बिना जरूरत वाले डेटा के लिए अतिरिक्त पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

Airtel भी लॉन्च कर चुका है तीन प्लान

आपको बता दें कि Vi से पहले भारती एयरटेल भी अपने ग्राहकों के लिए बिना डेटा वाले तीन खास रिचार्ज प्लान पेश कर चुका है। इनकी कीमत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये रखी गई है। एयरटेल के इन तीनों प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा हर प्लान में 300 एसएमएस भी दिए जाते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article