Parineeti Chopra Karwa Chauth: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते साल बेटे नीर को जन्म देने के बाद परिणीति काम पर लौट आई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जो अपलोड होते ही वायरल हो गया। परिणीति ने पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग करवा चौथ मनाया लेकिन इस बार बिल्कुल ही अलग अंदाज में। वीडियो में एक्ट्रेस ने एयरप्लेन में अपना व्रत खोला। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें परिणीति का यूनिक करवा चौथ सेलिब्रेशन। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor ने Mira Rajput से पूछ लिया तीसरे बच्चे का सवाल)
परिणीति चोपड़ा ने शेयर की वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वे पति राघव चड्ढा संग एयरप्लेन बैठी नजर आईं। प्लेन की खिड़की से चांद को देखने के बाद एक्ट्रेस ने पति राघव के हाथों से पानी पिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'करवाचौथ हम कहीं भी हों, मनाया तो जाता ही है… भले ही 35,000 फीट की ऊंचाई पर क्यों न हों! तुम मेरे हर सपने को सच कर देते हो, रगाई! सबसे अच्छे इंसान, सबसे अच्छे हमसफर और सबसे प्यारे बॉय! हमारी फ्लाइट लेट होने की वजह से चांद का दीदार घर की बजाय प्लेन से हुआ! इसलिए हमने वहीं, उसी वक्त पूजा करने का फैसला किया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Aamir Khan ने तीसरी पत्नी Gauri Spratt के साथ मनाया पहला करवा चौथ)
फैंस को आई प्रियंका चोपड़ा की याद
परिणीति का वीडियो देखने के बाद कई फैंस को प्रियंका चोपड़ा की याद आ गई। दरअसल, कपिल शर्मा के शो में प्रियंका ने बताया था कि एक बार करवाचौथ के दौरान वह अपने पति निक जोनस के कॉन्सर्ट में थीं। उस दिन आसमान में बहुत बादल थे, जिसकी वजह से चांद दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में निक जोनस ने अपने प्राइवेट प्लेन में प्रियंका को बादलों के ऊपर ले जाकर चांद का दीदार कराया था, जिसके बाद प्रियंका ने अपना व्रत खोला था।
