शहर

Badrinath Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, सभी की मौत

Badrinath Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस एविएशन का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई है।

Image

बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर लापता (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

Badrinath Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन अचानक से गायब हो गई। जिसके बाद हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली। जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। बाद में क्रैश की पुष्टि कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ट्रांस एविएशन कंपनी का है। हेलीकॉप्टर में सवा पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।

हेलीकॉप्टर के लापता होने के बाद, जोशीमठ के चाई गांव के पास धुआं उठता देखा गया। चमोली जिला प्रशासन के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार हैं, जिनमें पांच यात्री और एक पायलट शामिल हैं।

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि करते हुए कहा, "चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।"

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हेली के लोकेशन न मिलने की खबर मिलते ही प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन और हेलीकॉप्टर कंपनी हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।

Abhishek Sinha
अभिषेक सिन्हाauthor

पत्रकारिता में 23वर्षों का अनुभव पिछले 19 वर्षों से उत्तराखंड की छोटी से लेकर बड़ी ख़बरों को करने में अहम योगदान एवं सबसे आगे, दिल्ली एनसीआर में जैन टीवी और BAG फिल्म्स के साथ उत्तराखण्ड में आजतक टीवी9,live india, और समाचार प्लस के लिए इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म के तहत कई बड़ी ख़बरों को जनता के सामने बड़ी निर्भीकतापूर्वक और ईमानदारी के साथ पेश किया और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिका के साथ जन सरोकार की ख़बरों में प्रमुखता से सबसे आगे और सटीक जानकारी के साथ ख़बरों को जनता के सामने परोसने का जस्बा और हिम्मत भरा लंबा सफ़र.

और पढ़ें
End of Article