टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में आया कैप्शन एडिट करने का फीचर, गलती होने पर Status नहीं करना पड़ेगा डिलीट

WhatsApp में स्टेटस लगाते हैं तो अब आपकी बड़े टेंशन खत्म होने वाली है। वॉट्सऐप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया है। अब आप अपने वॉट्सऐप स्टेट्स के कैप्शन को एडिट कर पाएंगे।

Image

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लेकर आया नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-iStock)

WhatsApp पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। अब यह ऐप सिर्फ चैटिंग या फिर वॉइस कॉलिंग तक ही सीमित नहीं है। डेली रूटीन के दूसरे कई सारे काम भी इसकी मदद से ही होते हैं। ऐसे में अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब वॉट्सऐप की तरफ से स्टेटस सेक्शन में बेहद काम आने वाला फीचर दे दिया है। अब आप आसानी से स्टेटस के कैप्शन को एडिट कर सकते हैं। आइए आपको इस नए फीचर के बारे में बताते हैं।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है, जिससे फोटो और वीडियो वाले Status का कैप्शन एडिट करना आसान हो जाएगा। यानी अगर आपने WhatsApp Status पर कोई फोटो या वीडियो लगाया है और उसके साथ लिखे कैप्शन में गलती हो गई है, तो उसे ठीक करने के लिए पूरा Status डिलीट करके दोबारा लगाने की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स सीधे कैप्शन में बदलाव कर सकेंगे।

WhatsApp का नया कैप्शन एडिट फीचर

WhatsApp के इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने लगाए गए फोटो और वीडियो Status के कैप्शन को बदल सकेंगे। कई बार Status लगाते समय जल्दबाजी में कोई शब्द गलत लिख जाता है या कैप्शन में कुछ जरूरी जानकारी छूट जाती है। अभी ऐसी गलती होने पर Status हटाकर दोबारा अपलोड करना पड़ता है।

लेकिन नए फीचर के आने से यह काम आसान हो जाएगा। यूजर्स बिना पूरा Status हटाए कैप्शन में सुधार कर सकेंगे। इससे समय भी बचेगा और बार-बार फोटो या वीडियो अपलोड करने की परेशानी भी नहीं होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp यूजर्स को Status पोस्ट करने के बाद कैप्शन एडिट करने के लिए 15 मिनट का समय देगा। इस दौरान यूजर्स कैप्शन में लिखी गलतियों को ठीक कर सकेंगे। हालांकि, 15 मिनट का समय पूरा होने के बाद कैप्शन एडिट करने का विकल्प नहीं मिलेगा। इसलिए Status लगाने के बाद अगर आपको कोई गलती नजर आती है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करना होगा।

WhatsApp पर कैप्शन कैसे एडिट कर सकेंगे?

वॉट्सऐप ने अपने नए फीचर में कैप्शन को एडिट करने का प्रॉसेस काफी आसान रखा है। आप कुछ सेकंड में ही कैप्शन को एडिट कर पाएंगे। इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान होगा। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं।

  • सबसे पहले अपने WhatsApp पर जाएं।
  • अपना लगाया हुआ फोटो या वीडियो Status खोलें।
  • Status के साथ दिए गए एडिट विकल्प या पेंसिल आइकन पर टैप करें।
  • कैप्शन में अपनी जरूरत के हिसाब से बदलाव करें।
  • बदलाव करने के बाद उसे सेव कर दें।

आपको बता दें कि वॉट्सऐप धीरे-धीरे नए फीचर को रोलआउट करता है। इसलिए अगर आपको यह फीचर अभी तक नहीं मिला है तो कुछ दिनों का इंतजार कीजिए जल्द ही आपको यह मिल जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article