टेक एंड गैजेट्स

Vi करोड़ों यूजर्स के लिए लेकर आया नया प्रीपेड फैमिली प्लान, महंगे रिचार्ज की खत्म होगी बड़ी टेंशन

इस प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि फैमिली ग्रुप में जुड़ने के बाद किसी भी सदस्य को अपना मौजूदा रिचार्ज प्लान बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी सदस्य अपने पुराने प्लान के हिसाब से कॉलिंग, डेटा और वैलिडिटी का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Image

वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल यूजर्स की खत्म की बड़ी टेंशन।(फोटो क्रेडिट-iStock)

वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। वीआई के पास 20 करोड़ से अधिक यूजर्स मौजूद हैं। अपने मोबाइल यूजर्स के लिए कंपनी समय-समय पर नए नए ऑफर्स लाती रहती है। अब अपने यूजर्स के लिए वीआई ने एक धमाकेदार नया प्रीपेड फैमिली प्लान पेश किया है। इस प्लान की मदद से Vi के ग्राहक अपने परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकेंगे।

वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसके लिए किसी को अपना मौजूदा रिचार्ज प्लान बदलने की जरूरत नहीं होगी। सभी सदस्य अपने पुराने प्लान और उसकी वैलिडिटी का इस्तेमाल करते रहेंगे। इसके अलावा, Vi ऐप से रिचार्ज करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट भी मिल सकती है।

Vi का नया प्रीपेड फैमिली प्लान

Vi के इस नए ऑफर में ग्राहक एक फैमिली ग्रुप बना सकते हैं और उसमें अपने परिवार के दूसरे Vi प्रीपेड नंबर जोड़ सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस ग्रुप में कुल चार सदस्य हो सकते हैं। इसमें एक प्राइमरी मेंबर होगा, जो ग्रुप बनाएगा, जबकि तीन अन्य सदस्य इसमें शामिल हो सकेंगे।

इस प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि फैमिली ग्रुप में जुड़ने के बाद किसी भी सदस्य को अपना मौजूदा रिचार्ज प्लान बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी सदस्य अपने पुराने प्लान के हिसाब से कॉलिंग, डेटा और वैलिडिटी का इस्तेमाल कर सकेंगे। फैमिली ग्रुप बनाने पर उन्हें डेटा शेयरिंग और रिचार्ज पर छूट जैसी अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।

शेयर कर सकेंगे डेटा

Vi के इस फैमिली प्लान में डेटा शेयर करने की सुविधा दी गई है। अगर ग्रुप के किसी सदस्य का मोबाइल डेटा खत्म होने वाला है, तो परिवार का दूसरा सदस्य उसे 500MB डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इससे जरूरत पड़ने पर बार-बार अलग से डेटा पैक रिचार्ज कराने की परेशानी कम हो सकती है। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा पूरे भारत में काम करेगी। यानी फैमिली ग्रुप के सदस्य अलग-अलग राज्यों या टेलीकॉम सर्किल में रहने पर भी एक-दूसरे को डेटा शेयर कर सकेंगे।

डेटा शेयर करने के नियम

Vi ने डेटा शेयरिंग के लिए कुछ सीमाएं भी तय की हैं। हर सदस्य दिन में केवल एक बार डेटा शेयर कर सकता है। इसके अलावा, एक हफ्ते में अधिकतम दो बार और एक कैलेंडर महीने में कुल चार बार डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है।

डेटा शेयर करने वाले सदस्य के मेन डेटा बैलेंस में कम से कम 600MB डेटा होना जरूरी है। साथ ही, डेटा भेजने वाले और पाने वाले, दोनों के नंबर पर एक्टिव सर्विस वैलिडिटी पैक होना चाहिए। एक और जरूरी बात यह है कि ट्रांसफर किया गया 500MB डेटा उसी दिन रात 11:59 बजे तक ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। अगर इस समय तक डेटा इस्तेमाल नहीं किया गया, तो उसकी वैलिडिटी खत्म हो जाएगी।

हर तरह का डेटा नहीं कर सकेंगे शेयर

Vi के मुताबिक, सभी तरह के डेटा बैलेंस को शेयर करने की सुविधा नहीं मिलेगी। ऐड-ऑन डेटा पैक, प्रमोशनल डेटा पैक, वीकेंड डेटा रोलओवर और Data Delight से मिलने वाला डेटा शेयरिंग के लिए योग्य नहीं हो सकता है। इसके अलावा, कुछ OTT ऑफर से जुड़े डेटा और अन्य चुनिंदा डेटा बैलेंस पर भी यह सुविधा लागू नहीं होगी। इसलिए डेटा शेयर करने से पहले यह देखना जरूरी होगा कि आपके अकाउंट में मौजूद डेटा इस सुविधा के लिए योग्य है या नहीं।

रिचार्ज पर मिलेगी 10 प्रतिशत तक की छूट

इस नए फैमिली प्लान में सिर्फ डेटा शेयरिंग ही नहीं, बल्कि रिचार्ज पर बचत का फायदा भी मिलेगा। Vi के अनुसार, योग्य फैमिली ग्रुप के सदस्य Vi ऐप के जरिए रिचार्ज करने पर हर रिचार्ज पर 10 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं। इससे परिवार के कई मोबाइल नंबर रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को कुछ पैसे बचाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इस छूट का फायदा लेने के लिए ग्राहक का ऑफर के लिए योग्य होना और Vi ऐप से रिचार्ज करना जरूरी है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article