Vivo ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इस साल कंपनी दूसरी बार अपने फोन महंगे कर रही है। इस बार X, V, Y और T सीरीज के कुल 9 मॉडल्स की कीमत बढ़ी है। इनमें कुछ फोन्स 2,000 रुपये तक महंगे हुए हैं, जबकि X300 FE की कीमत में सबसे ज्यादा 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
माना जा रहा है कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत की वजह से 2026 में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन्स की कीमतें बढ़ा रही हैं, और Vivo ने भी इसी ट्रेंड को अपनाया है।
बजट से लेकर प्रीमियम फोन्स तक की बढ़ी कीमत
सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी Vivo X300 FE में हुई है। यह Vivo का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इसके 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 79,999 रुपये से बढ़कर 86,999 रुपये हो गई है। वहीं, 12GB + 512GB वैरिएंट अब 89,999 रुपये की जगह 96,999 रुपये में मिलेगा। यानी दोनों वैरिएंट की कीमत में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।Vivo V70 FE की बढ़ी कीमत
MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर वाले Vivo V70 FE की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 37,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB + 256GB वैरिएंट अब 40,999 रुपये की बजाय 45,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा, 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 42,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये हो गई है। यानी अलग-अलग वैरिएंट की कीमत में 4,000 से 5,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।Dimensity 7360 प्रोसेसर वाले Y51 Pro की कीमत में सीधे 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके 8GB/128GB वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये और 8GB/256GB वैरिएंट की कीमत 30,999 रुपये से 33,999 रुपये हो गई है।
Vivo Y31 5G हुआ महंगा
Vivo Y31 5G में कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट का सपोर्ट दिया है। इसके दोनों वेरिएंट्स की कीमत 2,000 रुपये बढ़ गई है। 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 6GB/256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये हो गई है।MediaTek Dimensity 6300 पर चलने वाले T4 Lite 5G के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 18,999 रुपये और 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 20,999 रुपये हो गई है, जिससे दोनों की कीमत 18,000 रुपये से ऊपर चली गई है।
Vivo T5X में भी हुई बढ़ोतरी
T5x के तीनों वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसे मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था, यानी लॉन्च के कुछ ही महीनों में इसकी कीमत 6,000 रुपये बढ़ गई है। Dimensity 6300 वाले Y21 के हर वेरिएंट की कीमत 2,000 रुपये, Y11 की कीमत 2,000 रुपये और UniSoC T7225 पर चलने वाले Y05 की कीमत 12,999 रुपये से बढ़कर 14,999 रुपये हो गई है।Vivo ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने स्मार्टफोन्स की कीमतें क्यों बढ़ाई हैं। हालांकि, इसकी वजह समझना मुश्किल नहीं है। मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां अब AI डेटा सेंटरों के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इससे स्मार्टफोन्स जैसी कंज्यूमर डिवाइसेज के लिए मेमोरी चिप्स की सप्लाई कम हो गई है। इसी कारण हर स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली DRAM और NAND मेमोरी की लागत बढ़ गई है, जिसका असर फोन की कीमतों पर भी पड़ रहा है।
