टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy Z Fold 8 के फीचर्स का खुलासा, स्लिम डिजाइन के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग जल्द ही बाजार में एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 होगा जिसमें आपको पावरफुल चिपसेट के साथ शानदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Image

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे दमादर फीचर्स मिलने वाले हैं।

सैमसंग के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर अहमद क्वाइडर ने फोन के डिस्प्ले, डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी से जुड़े संभावित स्पेसिफिकेशन्स साझा किए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन संभावित फीचर्स को लेकर किसी भी तरह से ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

अगर आप एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बस कुछ दिनों का इंतजार कर लेना चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि कंपनी जल्द ही Galaxy Z Fold 8 को मार्केट में पेश कर सकती है। आइए आपको इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिलने वाले संभावित फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।

बड़ी AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद

लीक के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 में 7.6-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 4:3 और रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है। वहीं, फोन में 5.5-इंच की बाहरी स्क्रीन मिल सकती है, जो QHD+ रिजॉल्यूशन, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फोन का साइज़ अनफोल्ड होने पर 123.9 x 161.4 x 4.5mm और फोल्ड होने पर 123.9 x 81.9 x 9.7mm हो सकता है। इसका वज़न करीब 201 ग्राम बताया जा रहा है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो Galaxy Z Fold 8 अपने पिछले मॉडल Galaxy Z Fold 7 से करीब 14 ग्राम हल्का होगा।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना

लीक में दावा किया गया है कि Galaxy Z Fold 8 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 3nm तकनीक पर आधारित होगा। फोन में 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज के विकल्प मिलने की उम्मीद है।

डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना

कैमरे की बात करें तो, Galaxy Z Fold 8 में डुअल 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कवर स्क्रीन पर 10MP कैमरा और मेन डिस्प्ले पर भी 10MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह Super Fast Charging 2.0 और Fast Wireless Charging 2.0 को सपोर्ट कर सकती है। पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Galaxy Z Fold 8 में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है, जो Galaxy Z Fold 7 की 25W चार्जिंग की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगी।

इस महीने हो सकता है Galaxy Unpacked इवेंट

फिलहाल Samsung ने Galaxy Z Fold 8 से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ये सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। उम्मीद है कि इस महीने के आखिर में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 के साथ Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 से भी पर्दा उठ सकता है। तब तक इन जानकारियों को संभावित लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article