टेक एंड गैजेट्स

देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क की शुरुआत सबसे तेज होने की उम्मीद: सिंधिया

Satellite communication network: सिंधिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सैटेलाइट नेटवर्क की यह शुरुआत भी आने वाले वर्षों में दुनिया में सबसे तेज होगी। इसका बाजार मौजूदा 2.3 अरब डॉलर से बढ़कर 2028 तक लगभग 20 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। इसलिए हम अगले तीन वर्षों में लगभग दस गुना वृद्धि की बात कर रहे हैं।

Image

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। (फाइल-फोटो)

Photo : IANS

Satellite communication network In India: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क की सबसे तेज शुरुआत होने जा रही है और 2028 तक इसका बाजार करीब दस गुना बढ़कर 20 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

सिंधिया ने कहा कि दूरसंचार नियामक ट्राई ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन स्पेक्ट्रम के मानदंडों पर अपने विचार दिये हैं और अब सरकार को सिफारिशों की समीक्षा करनी है और नीति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा, ‘‘... हम इस नीति को जल्द-से-जल्द आगे बढ़ाने के लिए बहुत उत्सुक हैं, ताकि अब वे (ट्राई) अपना काम पूरा कर लें, इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है।’’

सिंधिया ने कहा कि सैटेलाइट टेक्नोलॉजी मौजूदा दूरसंचार सेवाओं की पूरक है। उन्होंने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा आयोजित विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ट्राई ने उपग्रह संचार स्पेक्ट्रम के प्रशासनिक आवंटन के लिए नियम बनाये हैं और कई इकाइयों ने लाइसेंस लिया है।

सिंधिया ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि उपग्रह नेटवर्क की यह शुरुआत भी आने वाले वर्षों में दुनिया में सबसे तेज होगी। इसका बाजार मौजूदा 2.3 अरब डॉलर से बढ़कर 2028 तक लगभग 20 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। इसलिए हम अगले तीन वर्षों में लगभग दस गुना वृद्धि की बात कर रहे हैं...ये ऐसी वृद्धि दर है जो शायद आप दुनिया में कहीं और नहीं देखेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि एक बार परिचालकों को अनुमति मिल जाने के बाद, वे व्यापक स्तर पर विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘समयसीमा हर एक कंपनी को व्यक्तिगत रूप से तय करनी होगी, लेकिन मेरा आकलन है कि एक बाजार के रूप में हम बहुत तेजी से बढ़ेंगे।’’

इनपुट- भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article