बॉलीवुड

Ahaan Panday-Ali Abbas Zafar की नई एक्शन ड्रामा 2027 में करेगी धमाका, सामने आई रिलीज डेट

Ahaan-Ali's Next Get Release Date: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही अहान पांडे की फिल्म को मेकर्स 2027 में रिलीज करेंगे।

Image

2027 में रिलीज होगी अहान-अली की नेक्स्ट

Ahaan-Ali's Next Get Release Date: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद अहान पांडे (Ahaan Panday) की लोकप्रियता में हर दिन इजाफा हुआ है। अहान पांडे ने मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ एक धांसू एक्शन ड्रामा के लिए भी हाथ मिलाया है, जिसकी शूटिंग अभी चल रही है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने अहान पांडे का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अली अब्बास जफर और अहान पांडे की फिल्म को रिलीज डेट मिल गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Odyssey Box Office: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, देखें आंकड़े)

इस दिन रिलीज होगी अली-अहान की नई फिल्म

यशराज फिल्म्स ने अब अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही अहान पांडे की इस एक्शन ड्रामा की रिलीज डेट लॉक कर दी है। बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को 2027 में 26 मार्च के दिन दुनिया भर में रिलीज करेंगे। इस मूवी में अहान पांडे को एक्शन अवतार में देखने के लिए फैन्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की साथ में यह 5वीं फिल्म है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मुझे डायरेक्टर के साथ सोने...', Eva Grover ने आमिर खान के सौतेले भाई Hyder पर लगाए गंभीर आरोप)

Ahaan-Ali's Next Get Release Date

Ahaan-Ali's Next Get Release Date

अहान पांडे के साथ इस मूवी में शरवरी को ऑनस्क्रीन देखा जाएगा। फिल्म में ऐश्वर्या ठाकरे और बॉबी देओल को भी अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। इस मूवी का एक बड़ा हिस्सा यूनाइटेड किंगडम में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। फिल्म को इंडिया में यश राज फिल्म स्टूडियो में भी शूट किया जाएगा। उम्मीद है कि विदेश की लोकेशन इस प्रोजेक्ट को अलग ही विज़ुअल स्केल देंगी। 'सैयारा' में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा नजर आई थीं। इस रोमांटिक ड्रामा ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article