वेब सीरीज

Lock UPP 2: एंट्री के साथ ही हिना खान ने किये शिल्पा शिंदे पर तीखे वार, ताजा हुई 9 साल पुरानी दुश्मनी

Lock UPP 2 Hina Khan Slammed Shilpa Shinde: 'लॉकअप 2' में हिना खान की एंट्री के साथ ही बवाल होने शुरू हो गए हैं। हिना खान ने शिल्पा शिंदे के साथ जुबानी जंग करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

Image

Lock UPP 2 में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच हुई जुबानी जंग (फोटो क्रेडिट- नेटफ्लिक्स इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Hina Khan Slammed Shilpa Shinde: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। 'लॉकअप 2' में इस सप्ताह बहुत कुछ हुआ है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट शो के प्रति बढ़ा दी है। 'लॉकअप 2' में जहां दो दिन पहले अपूर्वा मखिजा की एंट्री हुई थी। वहीं अब जल्द ही जनता की आवाज बनकर हिना खान और उर्फी जावेद भी कदम रखने वाले हैं। 'लॉकअप 2' का हिना खान और उर्फी जावेद से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कंटेस्टेंट्स पर तीखे वार करते नजर आए। इतना ही नहीं, 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में हिना खान की एंट्री के साथ ही उनकी और शिल्पा शिंदे की 9 साल पुरानी दुश्मनी फिर से ताजा हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिवांगी जोशी ने घोंपा हर्षद चोपड़ा की पीठ में छुरा, सरेआम किया एक्टर को 'जलील'

हिना खान और उर्फी जावेद ने की एंट्री

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि हिना खान और उर्फी जावेद ने एक साथ शो में एंट्री की। वहीं नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को दोनों के सामने पेश किया गया। उर्फी जावेद ने इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स से पूछा कि सबसे खतरनाक सदस्य कौन है। इसपर वरुण यादव और हर्षद चोपड़ा ने शिल्पा शिंदे का नाम लिया।हर्षद चोपड़ा ने शिल्पा शिंदे के लिए कहा कि वो ऐसी-ऐसी बातें कह देती हैं कि इंसान हताश हो जाता है। इसपर हिना खान ने कहा, "ये शिल्पा शिंदे हैं लेडीज और जेंटलमैन।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: गौरव खन्ना को आकांक्षा चमोला ने कहा 'स्ट्रेंजर', पति को शो में देख बोलीं- मेरा कुत्ता ही आ जाता...

Lock UPP 2 में हुई हिना खान और शिल्पा शिंदे की जुबानी जंग

Lock UPP 2 में हुई हिना खान और शिल्पा शिंदे की जुबानी जंग

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में हिना खान और शिल्पा शिंदे के तंज यहीं खत्म नहीं हुए। शिल्पा शिंदे ने अपने साथ मौजूद कंटेस्टेंट्स से पूछा कि तुम लोग डरते हो मुझसे। इसपर सबने कहा, "येस मैम।" वहीं शिल्पा शिंदे ने जवाब में कहा, "डरते रहो।" लेकिन इसी बीच हिना खान ने तंज कसते हुए कहा, "ट्रेनिंग चाहिए तुम लोगों को कि किससे लाइफ में डरना चाहिए और किससे नहीं।" दूसरी ओर उर्फी जावेद ने हिना से पूछा, "तो वो शिल्पा जी हैं, जिनके बारे में आप बोल रहे थे?" इसपर हिना खान ने जवाब दिया, "जाहिर सी बात है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article