टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp टू-स्टेप वेरिफिकेशन में होगा बड़ा बदलाव! PIN की जगह मिल सकता है पासवर्ड का ऑप्शन

यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा। यानी जिन यूजर्स ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू नहीं किया है, उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल यह फीचर शुरुआती चरण में है और अभी बीटा टेस्टिंग के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

Image

वॉट्सऐप में जल्द आ सकता है नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

वॉट्सऐप सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल अपनी डेली रूटीन लाइफ में करते हैं। अपने यूजर्सकी सहूलियत और सेफ्टी के लिए वॉट्सऐप समय-समय पर नए -नए फीचर्स लाता रहता है। WhatsApp अपने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही टू-स्टेप वेरिफिकेशन में बड़ा बदलाव कर सकती है। अभी इस फीचर में अकाउंट की सुरक्षा के लिए 6 अंकों का PIN इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आने वाले समय में यूजर्स को इसकी जगह अक्षरों और अंकों से बना मजबूत पासवर्ड सेट करने का विकल्प मिल सकता है।

अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो WhatsApp अकाउंट पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। खासकर उन लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद होगा, जो WhatsApp के जरिए बैंकिंग, पेमेंट या अन्य जरूरी और निजी जानकारी शेयर करते हैं। मजबूत पासवर्ड होने से अकाउंट को हैक करना या बिना अनुमति एक्सेस करना पहले की तुलना में अधिक मुश्किल हो सकता है।

हालांकि, यह बदलाव पूरी तरह वैकल्पिक (ऑप्शनल) होगा। यानी जिन यूजर्स ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू नहीं किया है, उनके लिए कोई बदलाव नहीं होगा। फिलहाल यह फीचर शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी बीटा टेस्टिंग के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसलिए लॉन्च से पहले इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं या कंपनी इसे रद्द भी कर सकती है।

इस तरह से टू-स्टेप वेरिफिकेशन करें ऑन

अगर आप अभी अपने WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाना चाहते हैं, तो ऐप की Settings > Account > Two-step Verification में जाकर इस फीचर को ऑन कर सकते हैं। इसी सेक्शन में PIN बदलने और रिकवरी ईमेल अपडेट करने का विकल्प भी मिलता है।

इसके अलावा, WhatsApp कई अन्य नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Android और iPhone यूजर्स के लिए यूजरनेम फीचर को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। वहीं iPhone यूजर्स को कॉल के दौरान Apple के माइक्रोफोन मोड को आसानी से बदलने के लिए नया शॉर्टकट भी मिल सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article