टेक एंड गैजेट्स

Apple WWDC 2025 की घोषणा, डिजिटल मंच पर लौटेगा एप्पल का जादू, मेगा इवेंट में होंगे बड़े ऐलान

Apple WWDC 2025 Date: WWDC 2025 में, Apple द्वारा अपने पूरे इकोसिस्टम में iOS 19, iPadOS 19, macOS 16, watchOS 12, tvOS 19 और visionOS 3 सहित प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट पेश किए जाने की उम्मीद है। 5 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में कंपनी 100 से अधिक टेक सेशन करेगा।

Image

Apple WWDC 2025

Apple WWDC 2025: आईफोन मैकर एप्पल ने आधिकारिक रूप से अपने वार्षिक Worldwide Developers Conference (WWDC) इवेंट की तारीख की घोषणा कर दी है। इस साल वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट को 9 जून से 13 जून, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट ऑनलाइन आयोजित होगा और सभी डेवेलपर्स के लिए फ्री होगा। हमेशा की तरह, WWDC का उद्देश्य ग्लोबल Apple डेवलपर कम्युनिटी को एक साथ लाना है, ताकि वे नई घोषणाओं, टेक सेशन और Apple के इंजीनियरों व डिजाइनरों के साथ सीधे संवाद कर सकें।

Apple WWDC 2025: कब और कितने बजे होगा इवेंट

एप्पल के WWDC इवेंट की शुरुआत 9 जून को सुबह 10 बजे PDT (भारत में रात 10:30 बजे) पर Apple कीनोट से होगी। इवेंट में कंपनी अपने ऑपरेटिंग सिस्टम - iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS के लिए अगले प्रमुख अपडेट को पेश कर सकती है। कंपनी इस साल, डेवलपर टूल और सॉफ्टवेयर इनोवेशन पर फोकस कर सकती है, जिसमें Apple इकोसिस्टम में ऐप के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए नए फीचर्स शामिल हैं।

कीनोट के बाद, प्लेटफार्म स्टेट ऑफ द यूनियन दोपहर 1 बजे PDT से शुरू होगा, जो डेवलपर्स को एप्पल के प्लेटफार्म पर आने वाले नए टूल और क्षमताओं के बारे में नजदीक से जानकारी देगा। यह सत्र Apple के डेवलपर प्लेटफार्म और YouTube के माध्यम से भी उपलब्ध होगा।

5 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में कंपनी 100 से अधिक टेक सेशन करेगा, जिससे डेवलपर्स को लेटेस्ट फ्रेमवर्क और API का पता लगाने का अवसर मिलेगा। सभी कंटेंट Apple डेवलपर ऐप, वेबसाइट और YouTube चैनल के माध्यम से देखे जा सकेंगे।

Apple WWDC 2025: एप्पल से क्या उम्मीदें

WWDC 2025 में, Apple द्वारा अपने पूरे इकोसिस्टम में iOS 19, iPadOS 19, macOS 16, watchOS 12, tvOS 19 और visionOS 3 सहित प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट पेश किए जाने की उम्मीद है। Apple इंटेलिजेंस, कंपनी के AI-संचालित फीचर्स के सूट पर स्पॉटलाइट बने रहने की संभावना है। हालांकि इस इवेंट में कभी-कभी हार्डवेयर की घोषणाएं भी होती हैं।

लीक से पता चलता है कि Apple मुख्य भाषण के दौरान Siri की जगह Apple इंटेलिजेंस में सुधार पर फोकस कर सकता है। नए फीचर्स की बात करें तो स्मार्ट बैटरी ऑप्टिमाइजेशन सिस्टम और AI-आधारित वर्चुअल हेल्थ असिस्टेंट शामिल हैं। इसके अलावा iOS 19 वैकल्पिक AI मॉडल के लिए सपोर्ट ला सकता है। संभवतः यह यूजर्स को Siri से संबंधित कार्यों के लिए ChatGPT के बजाय Google के Gemini को चुनने की अनुमति देता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article