देश

Pellet Gun: संसद में गूंजेगा छात्रों पर कथित पैलेट गन इस्तेमाल का मुद्दा, TMC बोली-'विपक्ष मिलकर उठाएगा सवाल'

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष ने दावा किया कि ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि सुरक्षा बलों ने निहत्थे छात्र प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया

Image

कॉकरोच जनता पार्टी' के 'संसद चलो' मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दल 20 जुलाई को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 'संसद चलो' मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में छात्रों पर कथित तौर पर पैलेट गन (Pellet Gun) के इस्तेमाल का मुद्दा संसद में संयुक्त रूप से उठाएंगे। पार्टी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाबदेह ठहराए जाने की मांग की।

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष ने दावा किया कि ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि सुरक्षा बलों ने निहत्थे छात्र प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया। घोष ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, 'नरेन्द्र मोदी सरकार की भयावह बर्बरता। अब ऐसे प्रमाण सामने आए हैं कि सुरक्षा बलों ने निहत्थे और असुरक्षित छात्रों पर पैलेट गन चलाई, जिससे आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। ये छात्र सड़कों पर जवाबदेह परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे थे।'

'प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए'

उन्होंने कहा कि संयुक्त विपक्ष निहत्थे छात्रों पर पुलिस की ज्यादती, नीट परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों और छात्रों की आत्महत्याओं के मुद्दे पर संसद में प्रदर्शन करेगा। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, 'अब केवल किसी मंत्री को हटाना पर्याप्त नहीं होगा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।'

दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन के इस्तेमाल से किया इनकार

20 जुलाई को पुलिस कार्रवाई के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल का मुद्दा उस समय राजनीतिक विवाद का विषय बना, जब प्रदर्शनकारियों के पैलेट गन के छर्रे लगने से घायल होने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए।खबरों के अनुसार, एक छात्र की आंख में गंभीर चोट लगी है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है। वहीं, विपक्षी दल इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?