टेक एंड गैजेट्स

Google Chrome को लेकर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- तुरंत करें यह काम

अगर इस कमजोरी का फायदा उठाया गया, तो हैकर्स ब्राउजर के जरिए यूजर के निजी डेटा, लॉगिन डिटेल्स और अन्य अहम जानकारी तक पहुंच सकते हैं। Chrome का इस्तेमाल न सिर्फ आम यूज़र बल्कि कई संस्थान भी रोजमर्रा के कामों के लिए करते हैं, ऐसे में यह खामी बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा सकती है।

Image

Google Chrome Vulnerability

भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Google Chrome ब्राउजर को लेकर एक नई सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है। इस चेतावनी को भले ही मीडियम सीवेरिटी की श्रेणी में रखा गया हो, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक इसे नजरअंदाज करना यूजर्स के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

AI बदलावों के बीच सामने आया नया खतरा

Google Chrome में AI फीचर्स, खासकर Gemini से जुड़े बदलाव तेजी से किए जा रहे हैं। ऐसे में ब्राउजर में मौजूद किसी भी सुरक्षा खामी का असर यूज़र्स के डेटा पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। CERT-In के अनुसार, यह नया खतरा एक सिक्योरिटी बायपास एक्सप्लॉइट से जुड़ा हुआ है, जो सिस्टम की सुरक्षा को कमजोर कर सकता है।

CERT-In ने क्या कहा इस खामी को लेकर

CERT-In द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है, “Google Chrome में WebView टैग में अपर्याप्त पॉलिसी एन्फोर्समेंट के कारण सिक्योरिटी रेस्ट्रिक्शन बायपास से जुड़ी एक गंभीर कमजोरी मौजूद है। अगर इस खामी का दुरुपयोग किया गया, तो रिमोट अटैकर टारगेट सिस्टम की सुरक्षा सीमाओं को बायपास कर सकता है।” इस तरह की खामी हैकर्स को सिस्टम में मौजूद संवेदनशील डेटा तक पहुंच बनाने का मौका दे सकती है।

यूजर्स के लिए क्यों खतरनाक है यह बग

अगर इस कमजोरी का फायदा उठाया गया, तो हैकर्स ब्राउजर के जरिए यूजर के निजी डेटा, लॉगिन डिटेल्स और अन्य अहम जानकारी तक पहुंच सकते हैं। Chrome का इस्तेमाल न सिर्फ आम यूज़र बल्कि कई संस्थान भी रोजमर्रा के कामों के लिए करते हैं, ऐसे में यह खामी बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा सकती है।

कौन-कौन से यूजर हैं जोखिम में

CERT-In ने साफ किया है कि Windows, macOS और Linux पर Chrome इस्तेमाल करने वाले यूजर इस खतरे की चपेट में आ सकते हैं। प्रभावित वर्जन में Linux पर Google Chrome 143.0.7499.192 से पहले का वर्जन, Mac पर Google Chrome 143.0.7499.192/193 से पहले का वर्जन, Windows पर Google Chrome 143.0.7499.192/193 से पहले का वर्जन शामिल हैं।

तुरंत अपडेट करने की सलाह

अगर आपके सिस्टम में Chrome का वर्जन ऊपर बताए गए वर्जन से पुराना है, तो CERT-In और Google दोनों ने तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी है। Google ने इस खामी को ठीक करने के लिए नए पैच जारी कर दिए हैं। यूजर Chrome के तीन डॉट मेन्यू → Settings → About → Update Chrome पर जाकर लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article