टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy A08 जल्द हो सकता है लॉन्च, Wi-Fi सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो जल्द ही सैमसंग अपने फैंस के लिए एक नया डिवाइस लॉन्च कर सकता है। Samsung Galaxy A08 में आपको कम कीमत में कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Image

सैमसंग अपने फैंस के लिए जल्द लॉन्च कर सकता है नया स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Samsung का नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 4G लॉन्च के और करीब पहुंच गया है। यह स्मार्टफोन Wi-Fi Alliance की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर SM-A085F/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है।

इससे पहले अप्रैल 2026 में यह डिवाइस GSMA डेटाबेस पर भी दिखाई दिया था, जहां इसके मॉडल नंबर और Galaxy A08 नाम की पुष्टि हुई थी। हालांकि, अभी तक इसके हार्डवेयर और फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

Galaxy A07 का होगा सक्सेसर

Samsung Galaxy A08, पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A07 4G की जगह लेगा। Galaxy A07 को अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी अपने सालाना लॉन्च शेड्यूल के अनुसार Galaxy A08 को भी अगस्त 2026 के आसपास लॉन्च कर सकती है।

स्पेसिफिकेशन पर अभी भी सस्पेंस

Wi-Fi Alliance की लिस्टिंग में सिर्फ मॉडल नंबर और Wi-Fi कनेक्टिविटी की जानकारी मिली है। फोन के प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले या बैटरी से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अन्य सर्टिफिकेशन और लीक के जरिए इसके फीचर्स का खुलासा हो सकता है।

Galaxy A07 से मिल सकते हैं कई संकेत

हालांकि Galaxy A08 के फीचर्स का इंतजार है, लेकिन इसके पिछले मॉडल Galaxy A07 से कुछ अनुमान लगाए जा सकते हैं। Galaxy A07 भारत में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ ₹8,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था।

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का HD+ 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 50MP का डुअल रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा, 5,000mAh की बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग, IP54 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए थे।

लंबे समय तक मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Samsung अपने बजट स्मार्टफोन्स के लिए भी बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का दावा करता है। कंपनी छह Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। उम्मीद है कि Galaxy A08 में भी यही सुविधा देखने को मिलेगी।

कीमत 15,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy A08 में नया प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और कुछ अन्य अपग्रेड मिल सकते हैं। अगर Samsung इसकी कीमत किफायती रखता है, तो यह 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है। इस रेंज में इसका मुकाबला Redmi, POCO, Lava और Motorola के स्मार्टफोन्स से होगा।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article