टेक एंड गैजेट्स

हो गया कंफर्म, सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन 29 जनवरी को भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

आधिकारिक जानकारी के अनुसार Realme P4 Power 5G को भारत में 29 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन फ्लिपकार्ट और Realme India Online Store पर खरीदा जा सकेगा। यह भारतीय बाजार का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा।

Realme P4 Power 5G India Launch Date

Realme P4 Power 5G India Launch Date: सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन,Photo-X/Realme

यदि आपका काम भी छोटी बैटरी से नहीं चल रहा है तो आपके लिए सबसे बड़ी खबर है। भारत में 10001mAh की बैटरी वाला फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। अभी तक लीक रिपोर्ट्स ही सामने आ रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग तारीख का ऐलान कर दिया है। 10001mAh बैटरी वाले इस फोन का नाम Realme P4 Power 5G है और इसकी लॉन्चिंग 29 जनवरी को भारतीय बाजार में होगी। यह भारतीय बाजार का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा।

29 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

आधिकारिक जानकारी के अनुसार Realme P4 Power 5G को भारत में 29 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन फ्लिपकार्ट और Realme India Online Store पर खरीदा जा सकेगा।

10,001mAh की दमदार Titan बैटरी

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh Titan Battery है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लगभग 86% बैटरी होने पर भी 2 घंटे तक गेमिंग करने में सक्षम होगा। वहीं, एक बार चार्ज करने पर यह फोन 32.5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

1.5K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट

Realme P4 Power 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 4D Curve+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले गेमिंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।

तीन आकर्षक कलर ऑप्शन

फ्लिपकार्ट पर लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, यह स्मार्टफोन भारत में TransSilver, TransOrange और TransBlue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ड्यूल-टोन रियर पैनल और फ्लैट फ्रेम देखने को मिलेगा।

डिजाइन और बटन प्लेसमेंट

डिजाइन रेंडर्स के मुताबिक, फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए जा सकते हैं, जबकि लेफ्ट साइड क्लीन रखी गई है। पीछे की तरफ मैट फिनिश पैनल मिलेगा, जो प्रीमियम लुक देगा। इसके अलावा Realme P4 Power 5G को Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन को 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

अन्य खास फीचर्स

कंपनी ने फोन में Precision Energy Loop, Flash Dart Emblem और खास डिजाइन एलिमेंट्स देने की भी जानकारी दी है। आने वाले दिनों में इसके कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article