अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शॉओमी के सबब्रैंड Poco ने बाजार में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। पोको की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज POCO F8 है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं जिसमें Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra शामिल हैं। पोको ने इस सीरीज को गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जो डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम में धमाकेदार परफॉर्मेंस दे तो Poco F8 सीरीज आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी। इस सीरीज में आपको Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे लंबी बैटरी से भी लैस किया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Poco F8 Ultra की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Poco F8 Ultra को 729 डॉलर यानी लगभग 65,100 रुपये से शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं जिसमें 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB शामिल हैं। इसका टॉप वेरिएंट 799 डॉलर यानी लगभग 71,300 रुपये में आता है। पोको ने इस स्मार्टफोन में ब्लैक और डेनिम ब्लू कलर ऑप्शन दिया है।
Poco F8 Pro की कीमत
Poco F8 Pro को भी पोको ने दो वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें आपको 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB का ऑप्शन मिलता है। बेस वेरिएंट को कंपनी ने 579 डॉलर यानी लगभग 51,700 रुपये में वहीं इसका टॉप वेरिएंट 629 डॉलर यानी लगभग 56,100 रुपये आता है। इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को ब्लैक, ब्लू और टाइटेनियम कलर का ऑप्शन मिलता है। इन दोनों फोन की खरीद पर 50 डॉलर का अर्ली बर्ड ऑफर दिया जा रहा है।
Poco F8 Ultra Features
- Poco F8 Ultra में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
- स्मार्टफोन में कंपनी ने 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही डिस्प्ले में HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
- Poco F8 Ultra में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।
- स्मार्टफोन में कंपनी ने UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
- Poco F8 Ultra में पावर देने के लिए कंपनी ने 6,500mAh की बैटरी दी है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
