टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT में आया ‘Shopping Research’ फीचर, ऑनलाइन शॉपिंग में मिलेगा नया एक्सपीरियंस

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो अब आपको ChatGPT में सिर्फ यह बताना है कि आपको कि चीज की खरीदारी करनी है और एआई चैटबॉट खुद उसकी डिटेल जानकारी कलेक्ट करके आपको दे देगा।

Image

चैटजीपीटी का यह फीचर करोड़ों यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देगा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज एआई कंपनी ओपनएआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार फीचर रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने ChatGPT में नया फीचर जोड़ा है जिसका नाम Shopping Research है। यह एक एआई टूल है जो ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है। ChatGPT का नया फीचर हॉलीडे शॉपिंग को आसान बनाने के साथ साथ शॉपिंग की प्रक्रिया को फास्ट भी बनाएगा। आइए आपको ओपनएआई के इस नए फीचर की डिटेल जानकारी देते हैं।

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो अब आपको ChatGPT में सिर्फ यह बताना है कि आपको कि चीज की खरीदारी करनी है और एआई चैटबॉट खुद उसकी डिटेल जानकारी कलेक्ट करके आपको दे देगा। Shopping Research फीचर में आपको एक ही जगह पर उस प्रोडक्ट से जुड़े रिव्यू, फीचर्स और उसके पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स पता चल जाएंगे।

सभी यूजर्स के लिए है फ्री

OpenAI की तरफ से अब Shopping Research फीचर को ग्लोबली वेब और मोबाइल के लिए लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे Go, Plus या Pro यूजर्स के साथ ही फ्री यूजर्स के लिए भी पेश कर दिया है। OpenAI की तरफ से हॉलीडे सीजन के लिए इसे जनवरी तक लगभग अनलिमिटेड इस्तेमाल यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

एआई टूल देगा सजेशन

आपको बता दें कि जब भी आप खरीदारी से जुड़ा सवाल इससे पूछेंगे तो ChatGPT का यह फीचर खुद ही सुझाव देगा। अगर आपको सुझाव नहीं मिलता तो आप इसे + बटन दबाकर मैन्युअली शुरू कर सकते हैं। यह फीचर सिर्फ 1-2 मिनट में पूरा रिसर्च करके आपको प्रोडक्ट की पूरी जानकारी दे देगा और साथ ही खरीदारी के लिए गाइड भी करेगा। प्रोडक्ट पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी भी आपको यह फीचर देगा।

इसमें मिलते हैं ऑर्गेनक रिजल्ट

OpenAI के मुताबिक यह Shopping Research एआई मॉडल GPT-5 Mini पर बेस्ड होगा। इसे खासतौर पर शॉपिंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। इससे मिलने वाले रिजल्ट्स पूरी तरह से ऑर्गेनिक होते हैं और इसे पब्लिक रिटेल वेबसाइट्स से लिए जाते हैं। आपको बता दें कि कंपनी बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म में एक Instant Checkout का फीचर भी जोड़ रहा है जिसकी मदद से यूजर्स चैट से डायरेक्ट प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकेंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article