टेक एंड गैजेट्स

iPhone का धांसू 'स्क्रॉलिंग स्क्रीनशॉट' फीचर, एक बार में फुल पेज का मिलेगा Screenshot, जानें तरीका

कई बार हमें जब लंबी वेबसाइट, चैट या फिर किसी लिस्ट का स्क्रीनशॉट लेना होता है तो हम अलग-अलग पेज का अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि scrolling screenshot फीचर की मदद से आप एक बार में ही पूरा स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

Image

आईफोन का यह फीचर करोड़ों यूजर्स को डेली रूटीन वर्क में बड़ी सहूलियत देने वाला है।

अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। आईफोन्स अपनी प्रीमियम क्वालिटी और फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। एंड्रॉयड फोन्स की तुलना में आईफोन्स में कई तरह के अलग फीचर्स मिलते हैं। आज हम आपको एक ऐसे फीचर की जानकारी देने जा रहे जो डेली रूटीन वर्क में आपके काफी काम आने वाला है। हम बात कर रहे हैं Scrolling Screenshot फीचर की।

कई बार हमें जब लंबी वेबसाइट, चैट या फिर किसी लिस्ट का स्क्रीनशॉट लेना होता है तो हम अलग-अलग पेज का अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि scrolling screenshot फीचर की मदद से आप एक बार में ही पूरा स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि आप पूरी चैट या फिर लिस्ट की जानकारी को एक बार में ही एक जगह पर सेव कर सकते हैं। अब आपको लंबी स्क्रीन को कैप्चर करने के लिए अलग-अलग स्क्रीनशॉट नहीं लेना पड़ेगा।

एप्पल ने Scrolling Screenshot फीचर लाकर करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। यह फीचर उन यूजर्स को बड़ी सहूलियत देने वाला है जो डेली आर्टिकल्स, लिस्ट, ईमेल्स या फिर किसी स्लिप को सेव करना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे इस फीचर को इस्तेमाल करना है।

Scrolling Screenshot को ऐसे इस्तेमाल करें

किसी लंबी वेबसाइट या लिस्ट का पूरा स्क्रीनशॉट लेने के लिए सबसे पहले सामान्य स्क्रीनशॉट ले, इसके बाद अगर आपके पास Face ID वाला आईफोन है तो आपको Side Button + Volume Up दबाना होगा। अगर आपके पास होम बटन वाला आईफोन है तो इसमें आपको Home Button + Side/Top Button बटाना होगा। स्क्रीनशॉट लेने के बाद आपको स्क्रीन के बॉटम में आपको एक छोटा सा प्रिव्यू दिखाई देगा इस पर टैप करके आप पूरे स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं। इस स्क्रीनशॉट को आप एडिट, कॉपी या फिर शेयर भी कर सकते हैं।

यहीं पर आपको ‘Screen’ और ‘Full Page’, Full Page का ऑप्शन भी मिलेगा। इस पर टैप करते ही आपके सामने स्क्रॉल किए जाने वाला कंटेंट स्क्रीनशॉट में बदल जाएगा। जब आप फुल पेज का ऑप्शन चुनते हैं तो राइट साइड में आपको एक स्क्रॉल बार दिखाई देता है जिसकी मदद से आप पूरे लंबे पेज को ऊपर नीचे करके स्क्रॉल करके देख सकते हैं। यह फीचर किसी एक हिस्से को हाईलाइटल या फिर क्रॉप करने की सुविधा देता है।

अगर आप scrolling screenshot का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बता दें कि यह Safari, Mail, Notes, और PDF जैसे कंटेंट पर बेहतर तरीके से काम करता है लेकिन अगर आप WhatsAppm Instagram या फिर किसी दूसरे थर्ड पार्टी ऐप्स पर इसका इस्तेमाल करते हैं तो इसका सपोर्ट नहीं मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article