Go के बाद अब ChatGPT Plus भी हो गया फ्री, ऐसे उठाएं फायदा
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Jan 20, 2026, 03:20 PM IST
भारतीय यूजर्स के लिए यह OpenAI की दूसरी बड़ी फ्री पेशकश है। इससे पहले नवंबर 2025 में कंपनी ने ChatGPT Go को एक साल के लिए मुफ्त किया था, हालांकि किसी सब्सक्रिप्शन का फ्री ट्रायल नया कॉन्सेप्ट नहीं है, लेकिन यह पहली बार है जब OpenAI ने अपने मेन प्लान ChatGPT Plus को फ्री ट्रायल में शामिल किया है।
ChatGPT Plus Free (Source: AP Photo/Kiichiro Sato)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने एक बार फिर से भारतीय यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए एक लिमिटेड-टाइम प्रमोशनल ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन एक महीने के लिए पूरी तरह मुफ्त दिया जा रहा है। यह ऑफर भारत और अमेरिका में कन्फर्म रूप से उपलब्ध है, जबकि अन्य देशों में भी इसके मिलने की संभावना जताई जा रही है।
भारत में दूसरी बड़ी फ्री पेशकश
भारतीय यूजर्स के लिए यह OpenAI की दूसरी बड़ी फ्री पेशकश है। इससे पहले नवंबर 2025 में कंपनी ने ChatGPT Go को एक साल के लिए मुफ्त किया था, हालांकि किसी सब्सक्रिप्शन का फ्री ट्रायल नया कॉन्सेप्ट नहीं है, लेकिन यह पहली बार है जब OpenAI ने अपने मेन प्लान ChatGPT Plus को फ्री ट्रायल में शामिल किया है।
कैसे सामने आया यह ऑफर
इस ऑफर की जानकारी सबसे पहले AIRPM के लीड इंजीनियर टिबोर ब्लाहो ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए साझा की थी। बाद में इसकी पुष्टि भारत में यूजर्स द्वारा और अमेरिका में BleepingComputer की रिपोर्ट से भी हुई।
किन यूजर्स को मिलेगा फायदा
यह ऑफर सिर्फ नए यूजर्स तक सीमित नहीं है। जिन्होंने पहले कभी ChatGPT का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, वे भी इसका लाभ उठा सकते हैं। जिन यूजर्स के पास पहले से ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन है, वे Plus में अपग्रेड कर सकते हैं, हालांकि भारत में जिन यूजर्स को 12 महीने का फ्री Go प्लान मिला है, वे 30 दिन बाद दोबारा Go प्लान पर वापस नहीं जा पाएंगे।
ट्रायल लेने से पहले जान लें यह जरूरी बात
ChatGPT Plus का फ्री ट्रायल लेने के लिए यूजर्स को क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI जैसी पेमेंट डिटेल्स देनी होंगी। इसका मतलब यह है कि अगर समय पर सब्सक्रिप्शन कैंसिल नहीं किया गया, तो अगले महीने अपने आप 1,999 रुपये चार्ज हो सकते हैं, क्योंकि इसमें ऑटो-डेबिट लागू रहेगा।
ChatGPT Plus में क्या-क्या मिलता है
ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को कई प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं, जैसे-ल टेस्ट AI मॉडल्स तक प्रायोरिटी एक्सेस, ज्यादा रेट लिमिट्स और तेज रिस्पॉन्स, Sora आधारित वीडियो जनरेशन की सुविधा, बेहतर कॉन्टेक्स्ट के लिए एक्सपैंडेड मेमोरी, Codex के जरिए कोड लिखने और समझने की सुविधा आदि। आमतौर पर ChatGPT Plus की कीमत 1,999 रुपये प्रति माह है, लेकिन इस ऑफर के तहत यूजर्स इसे एक महीने तक बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल कर सकते हैं।