टेक एंड गैजेट्स

100W फास्ट चार्जिंग और दमदार कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 4, जानें कीमत

OnePlus Nord CE 4 Launched in India: वनप्लस नॉर्ड सीई 4 एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजनओएस 14 के साथ चलता है। फोन को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और 8GB LPDDR4x रैम से लैस किया गया है।

Image

OnePlus Nord CE 4

OnePlus Nord CE 4 Launched in India: वनप्लस ने अपने मिड रेंज फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर और 100 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा सेटअप और OxygenOS 14 मिलता है। इसमें कंपनी ने 5,500mAh बैटरी पैक की है।

OnePlus Nord CE 4: कीमत और डिजाइन

भारत में वनप्लस नॉर्ड CE 4 को डार्क क्रोम और सेलाडॉन मार्बल कलर में पेश किया गया है। फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है। इसे 4 अप्रैल से वनप्लस ऑनलाइन स्टोर, अमेजन इंडिया और अन्य रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord CE 4: स्पेसिफिकेशन

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजनओएस 14 के साथ चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी + एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और 8GB LPDDR4x रैम से लैस किया गया है। हैंडसेट में गेमिंग के लिए एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर भी मिलता है। फोन में 256GB स्टोरेज दिया गया है।

OnePlus Nord CE 4: कैमरा

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 50 एमपी सोनी LYT600 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ OIS का भी सपोर्ट है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स355 सेंसर वाला अल्ट्रा वाइड है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फोन के साथ 4K वीडियो को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 4: बैटरी क्षमता

वनप्लस नोर्ड सीई 4 में 5,500mAh की बैटरी और 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास, बीडीएस, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इसमें IP54 रेटिंग भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article