क्या है पूरा मामला?
यह घटना तब सामने आई जब आशीष मिश्रा नाम के युवक ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो क्लिप शेयर की। यह घटना आशीष के दोस्त दीपक के साथ हुई है। वीडियो में दोनों को दीपक को मिले भारी बिल के बारे में चर्चा करते हुए सुना जा सकता है। क्लिप में दीपक उबर बिल में दिखाई दे रही करोड़ों की राशि दिखा रहे हैं। जब आशीष ने उनसे पूछा, "आपका बिल कितना है, दिखाओ", दीपक ने कहा, "7,66,83,762 रुपये।"
इस बिल में जीएसटी शामिल नहीं था। जब उबर ग्राहक ने बिल दिखाया, तो यह देखा जा सकता है कि उनसे "ट्रिप फेयर" के रूप में 1,67,74,647 रुपये लिया गया था और 5,99,09189 रुपये वेटिंग टाइम की लागत थी। वहीं प्रमोशनल कॉस्ट के लिए 75 रुपये कम किए गए थे। 22 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
जानें UBER ने क्या कहा?
राइड सर्विस कंपनी ने इसपर खेद प्रकट करते हुए मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। मीडिया एजेंसी के अनुसार, नोएडा पुलिस का कहना है कि उसे इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी।
