टेक एंड गैजेट्स

20 हजार रुपये में मिल रहा Nothing Phone 2A, केवल आज के लिए है ऑफर, जानें फीचर्स

Nothing Phone 2a Sale: नथिंग फोन (2ए) को तीन वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये और अन्य स्टोरेज की कीमत क्रमशः 25,999 रुपये और 27,999 रुपये है।

Image

Nothing Phone 2a

Nothing Phone 2a Sale: स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग ने अपने तीसरे फोन नथिंग फोन (2ए) को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया है। आज इस फोन को पहली बार खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जा रहा है। पहली सेल में फोन को 4 हजार रुपये तक के डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। यानी 23,999 रुपये कीमत वाले इस फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं फोन के ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Nothing Phone 2a Price: कीमत और डिस्काउंट

नथिंग फोन (2ए) को तीन वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये और अन्य स्टोरेज की कीमत क्रमशः 25,999 रुपये और 27,999 रुपये है। लेकिन कंपनी पहली सेल में कंपनी एचडीएफसी कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट दे रही है। इसके अलावा फोन पर अतिरिक्त 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी फोन को 4 हजार रुपये कम में खरीदा जा सकेगा। लेकिन यह ऑफर केवल पहले दिन यानी 12 मार्च को ही मिलेगा।

Nothing Phone 2a: स्पेसिफिकेशन

नथिंग फोन 2A में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सुरक्षा और 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम का सपोर्ट है।

Nothing Phone 2a: कैमरा और बैटरी

नथिंग फोन 2ए में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसके साथ OIS का भी सपोर्ट है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल सेंसर है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article