टेक एंड गैजेट्स

क्या है Jio पे साउंड बॉक्स, कैसे Paytm और PhonePe को देगा टक्कर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 10, 2024, 12:29 PM IST

What is Jio Pay Sound Box:मौजूदा वक्त में पेटीएम की तरफ से मार्केट में लाखों की संख्या में पेटीएम बॉक्स को उपलब्ध कराया गया है। इनकी मंथली फीस 129 रुपये है। इस सब्सक्रिप्शन मॉडल से पेटीएम को प्रॉफिट होता है।

Image

Jio Pay Sound Box

Photo : Twitter

What is Jio Pay Sound Box: रिलायंस जियो जल्द ही पेटीएम (Paytm) जैसा ही अपना पॉकेट साइज स्पीकर लाने वाली है। रिलायंस की ओर से जियो पे बॉक्स पेश किया जा सकता है। इसकी मदद से छोटे दुकानदार और कारोबारियों को ग्राहकों की तरफ मिले पेमेंट की जानकारी की सुविधा मिलेगी। जियो पे बॉक्स बिल्कुल पेटीएम बॉक्स या फोनपे बॉक्स की तरह ही होगा। इसमें पेमेंट होने पर ऑडियो से जानकारी मिलेगी। एनबीटी रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी इस नए प्रोडक्ट को अपनी कर्मचारियों पर टेस्ट कर रही है। इसके बाद इसे आम पब्लिक के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराएगी।

कितना देना होता है चार्ज

मौजूदा वक्त में पेटीएम की तरफ से मार्केट में लाखों की संख्या में पेटीएम बॉक्स को उपलब्ध कराया गया है। इनकी मंथली फीस 129 रुपये है। इस सब्सक्रिप्शन मॉडल से पेटीएम को काफी फायदा होता है। जियो पे बॉक्स को पेटीएम के मुकाबले कम कीमत में पेश किया जा सकता है। साथ ही शुरूआत में फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा सकता है।

क्या Paytm और PhonePe को देगा टक्कर!

जियो पे बॉक्स पेटीएम के कारोबार पर सीधा असर पड़ सकता है। पेटीएम यूपीआई पेमेंट के मामले में भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। लेकिन इसका मार्केट शेयर गूगल पे और फोन से काफी कम है। फोनपे का भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कुल यूपीआई पेमेंट में हिस्सेदारी 46.4 फीसद है। जबकि गूगल पे 34.8 फीसद के साथ दूसरे नंबर पर आता है। जबकि पेटीएम महज 14.7 फीसद के साथ तीसरे नंबर पर आता है। वहीं जियो पे बॉक्स के कम कीमत में आने दूसरे कंपनियों के बॉक्स को कंपटीशन

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article