टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च हुआ गजब का स्मार्टफोन, एक ही फोन में एंड्रॉयड के साथ Windows 11 भी मिलेगा

इस अनोखे फोन को Lapdock एक्सेसीरीज बनाने वाली कंपनी NexDeck ने लॉन्च किया है। इस फोन को NexPhone नाम दिया गया है। NexPhone में Android 16 और Linux के साथ-साथ Windows 11 चलाने की क्षमता दी गई है।

NexPhone Launched With 64Megapixel Camera and Support for Android 16 Linux and Windows 11

NexPhone Launched With 64Megapixel Camera and Support for Android 16 Linux and Windows 11

अभी तक आपने किसी एक डिवाइस में एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम देखा होगा। जैसे कि कंप्यूटर में विंडोज या मैक ओएस, जबकि स्मार्टफोन में एंड्रॉयड या आईओएस, लेकिन अब एक ऐसा फोन लॉन्च हुआ है जिसमें एक साथ तीन-तीन ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहे हैं। इस अनोखे फोन को Lapdock एक्सेसीरीज बनाने वाली कंपनी NexDeck ने लॉन्च किया है। इस फोन को NexPhone नाम दिया गया है। NexPhone में Android 16 और Linux के साथ-साथ Windows 11 चलाने की क्षमता दी गई है।

ट्रिपल OS और मल्टी-बूट सपोर्ट बना खास

कंपनी के अनुसार, NexPhone NexOS पर चलता है और इसमें मल्टी-बूट सपोर्ट दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स Android 16 ऐप्स को डेस्कटॉप मोड में चला सकते हैं और Dembian नाम के फुल Linux OS को हार्डवेयर एक्सेलरेशन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, फोन में वैकल्पिक रूप से Windows 11 on Arm का सपोर्ट भी मिलता है। यानी यह स्मार्टफोन पूरी तरह Windows 11 पीसी की तरह काम कर सकता है और इसे एक्सटर्नल मॉनिटर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

Windows 11 के लिए खास Mobile UI

NexDeck ने NexPhone के लिए खास Mobile UI तैयार किया है। Windows 11 चलने पर यह ग्रिड-स्टाइल इंटरफेस देता है, जो पुराने Nokia Lumia और Windows फोन की याद दिलाता है। इससे स्मार्टफोन पर Windows का इस्तेमाल आसान हो जाता है।

NexPhone की कीमत और उपलब्धता

NexPhone की कीमत $549 (लगभग ₹50,000) रखी गई है। यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में डार्क ग्रे कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर $199 (लगभग ₹18,000) जमा करके अभी प्री-रिज़र्वेशन करा सकते हैं। यह राशि कुल कीमत में एडजस्ट की जाएगी। फोन की बिक्री 2026 की तीसरी तिमाही (Q3 2026) से शुरू होने की उम्मीद है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर की डिटेल

डुअल-सिम सपोर्ट वाला NexPhone 6.58-इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले देता है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2403 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 403 PPI पिक्सल डेंसिटी और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिलता है।

NexPhone

NexPhone

फोन में Qualcomm Dragonwing QCM6490 चिपसेट दिया गया है, जो Windows के साथ कम्पैटिबल है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। इसके साथ 12GB रैम, 256GB स्टोरेज और Adreno 643 GPU मिलता है।

कैमरा सेटअप और वीडियो रिकॉर्डिंग

NexPhone में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का Sony IMX787 प्राइमरी कैमरा और 13MP का Samsung अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। फ्रंट में 10MP का Samsung कैमरा मिलता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है। यह स्मार्टफोन 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए NexPhone में Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, NFC, GPS, BeiDou, Galileo, GLONASS और USB Type-C 3.1 का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन USB Type-C मॉनिटर से डायरेक्ट कनेक्ट हो सकता है। इसके साथ एक फाइव-पोर्ट USB Type-C हब भी दिया गया है, जिससे HDMI मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड, USB Type-A डिवाइस और चार्जिंग को कनेक्ट किया जा सकता है।

बैटरी, चार्जिंग और मजबूती

NexPhone में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है और यह IP68 + IP69K डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

स्मार्टफोन से पीसी तक का अनुभव

NexPhone को ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो एक ही डिवाइस में स्मार्टफोन और कंप्यूटर जैसा अनुभव चाहते हैं। ट्रिपल ऑपरेटिंग सिस्टम, Windows 11 सपोर्ट और एक्सटर्नल डिस्प्ले कनेक्टिविटी इसे आम स्मार्टफोन से अलग बनाती है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article