टेक एंड गैजेट्स

"मम्मा मुझे बचा लो" महिला को आया रोती हुई बेटी का कॉल, डरा देगा AI स्कैम का नया तरीका

Artificial Intelligence Scam: जब कावेरी ने अपनी बेटी से बात करने की मांग की तो स्कैमर ने उसे डराते हुए एक रिकॉर्डिंग चला दी जो बिल्कुल उनकी बेटी की आवाज की तरह लग रही थी। स्कैमर ने जो सुनाया उसमें "मम्मा मुझे बचा लो, मम्मा मुझे बचा लो।' आवाज आ रही थी।

Image

Artificial Intelligence Scam

Artificial Intelligence Scam: सोशल मीडिया और डिजिटल वर्ल्ड में नए-नए स्कैम के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आते ही स्कैम के मामले डरा रहे हैं। अब एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) स्कैम का डरावना और एकदम नया तरीका शेयर किया है। महिला ने बताया कि कैसे उसको उसकी बेटी की आवाज 'मम्मा मुझे बचा लो' सुनाकर डराया गया। लेकिन कावेरी को शक हो गया कि उसके साथ स्कैम हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

कावेरी ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, "लगभग एक घंटे पहले मुझे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। मैं असामान्य रूप से अनजान नंबरों का जवाब नहीं देता, लेकिन मुझे नहीं पता कि किस वजह से मैंने इस कॉल का जवाब दिया। दूसरी तरफ एक लड़का था जिसने कहा कि वह एक पुलिसकर्मी है और मुझसे पूछा कि क्या मुझे पता है कि मेरी बेटी K कहां है। उन्होंने कहा कि K ने उन्हें मेरा नंबर दिया है। 'आप की बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है'। मुझे उस समय वास्तव में राहत महसूस हुई क्योंकि शुरू में मुझे लगा कि उसके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है या उसे चोट लग सकती है।''

'मम्मा मुझे बचा लो'

जब कावेरी ने अपनी बेटी से बात करने की मांग की तो स्कैमर ने उसे डराते हुए एक रिकॉर्डिंग चला दी जो बिल्कुल उनकी बेटी की आवाज की तरह लग रही थी। स्कैमर ने जो सुनाया उसमें "मम्मा मुझे बचा लो, मम्मा मुझे बचा लो।' आवाज आ रही थी। कावेरी ने कहा कि यह आवाज बिल्कुल मेरी बेटी की तरह लग रही थी लेकिन वह इस तरह नहीं बोली होगी। इससे मुझे शक हो गया कि उनके साथ स्कैम हो रहा है।

बेटी से बात करने की मांग पर भड़का स्कैमर

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जल्द ही एहसास हुआ कि यह एक स्कैम है और उसने अपनी बेटी से ठीक से बात करने की मांग की। उन्होंने लिखा "मैंने उससे कहा कि मुझे मेरी बेटी के ठीक से बात करने दो। तो वो गुस्सा हो गया और बदतमीजी करने लगा। फिर उसने कहा कि हम उसे ले जा रहे हैं और उसने फोन काट दिया।" अब तक इस पोस्ट को लगभग 8 लाख लोगों ने देखा है और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं 978 लोगों ने रीपोस्ट किया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article