टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर वीडियो कॉल के दौरान अब शेयर करें स्क्रीन, लैंडस्केप मोड में भी करेगा काम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 9, 2023, 04:07 PM IST

WhatsApp ने Video Call के दौरान Screen Share करने का नया फीचर पेश किया है जिसका इस्तेमाल लैंडस्केप मोड में भी किया जा सकता है। ये काफी काम का फीचर है जिससे ऑफिस और फैमिली मीटिंग महेदार हो जाएंगी।

Image

अब व्हाट्सएप यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान लाइव व्यू को ब्रॉडकास्ट कर सकेंगे।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • व्हाट्सएप लेकर आया नया फीचर
  • वीडियो कॉल पर शेयर करें स्क्रीन
  • लैंडस्केप मोड में भी काम करेगा

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप अपने यूजर्स का एक्सपीरियंस सुधारने के लिए आए-दिन नए अपडेट्स लाता रहता है। इस चैटिंग ऐप के मालिकाना हक वाली मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग और लैंडस्केप मोड्स मिलने की घोषणा कर दी है। मेटा के इस फीचर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, अब व्हाट्सएप यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान लाइव व्यू को ब्रॉडकास्ट कर सकेंगे। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग के दौरान अब लैंडस्केप मोड भी काम करेगा, यानी आपना मोबाइल आड़ा करके आप वीडियो चैट कर सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें नया फीचर

इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर दिख रहा शेयर आईकन टच करना होगा। इसके बाद चुने गए शख्स के पूरे मोबाइल स्क्रीन पर आपको वीडियो कॉल दिखाई देने लगेगा। ये फीचर वेबव्हाट्सएप के जरिए कंप्यूटर पर भी चलाया जा सकता है। इसमें आप अपने स्क्रीन पर कोई भी डॉक्यूमेंट या वेबपेज या वीडियो जैसा कंटेट दिखा सकते हैं। बैंकिंग ऐप और सर्विस की सुरक्षा के लिहाज से यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

और क्या-क्या कर सकते हैं?

व्हाट्सएप के इस नए फीचर से ना सिर्फ स्क्रीन शेयरिंग और लैंडस्केप मोड मिलेगा, बल्कि अपनी जरूरत के हिसाब से यूजर्य एक-दो या फिर कई लोगों के साथ ये स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। इसके बाद यूजर्स को पूरा स्क्रीन शेयर करना है या फिर स्क्रीन का हिस्सा, ये भी उन्हीं पर निर्भर करता है। यहां आप लाइव चैट के दौरान स्क्रीन कैप्चर कर सकते हैं, यानी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। ओटीटी कंटेंट को भी आप स्क्रीन शेयर के माध्यम से अपने दोस्तों या फैमिली को भेज सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article