टेक एंड गैजेट्स

New OnePlus Ace 2 Pro के लॉन्च की तारीख आई सामने, 24GB Ram और धांसू कैमरा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 7, 2023, 05:18 PM IST

OnePlus 16 अगस्त को नया Ace 2 Pro स्मार्टफोन चीन में लॉन्च करने वाली है। इसके साथ कई नए फीचर्स और बड़े बदलाव भी स्मार्टफोन को मिलने वाले हैं। कंपनी जल्द ही भारत में भी एस 2 प्रो लॉन्च करने वाली है।

Image

कंपनी ने अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर वन प्लस एस 2 प्रो के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च को तैयार
  • 16 अगस्त को चीनी मार्केट में उतरेगा
  • भारत में भी जल्द लॉन्च होगा मोबाइल

New OnePlus Ace 2 Pro: वन प्लस अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खबर लेकर आई है और आप अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं तो ये न्यूज आपके लिए है। वन प्लस ने वेबो के जरिए पुष्टि कर दी है कि स्मार्टफोन्स की नई एस सीरीज चीन में जल्द लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर वन प्लस एस 2 प्रो के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। टीजर में सामने आया है कि नए स्मार्टफोन के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी मिलेगा, इसके अलावा 24 जीबी रैम भी ग्राहकों को मिलने वाली है।

16 अगस्त को होगा लॉन्च

वन प्लस एस प्रो की सफलता के बाद नया एस 2 प्रो लॉन्च किया जाने वाला है जिसे कंपनी 16 अगस्त को चीन में पेश करेगी। कंपनी द्वारा जारी पोस्टर में सामने आया है कि नए वन प्लस एस 2 प्रो के साथ ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। गौरतलब है कि वन प्लस भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाने वाला ब्रांड है और इसके स्मार्टफोन्स बजट में होने के साथ बहुत आधुनिक फीचर्स से लैस होते हैं। माना जा रहा है कि वन प्लस भारत में भी बहुत जल्द एस 2 प्रो लॉन्च करेगी।

कौन से फीचर्स मिल सकते हैं

वन प्लस एस 2 प्रो के साथ 6.7 इंच 1.5के ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है जिसके साथ 120एचजेड रिप्रेश रेट मिलता है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि नए स्मार्टफोन को अलर्ट स्लाइडर और डिस्प्ले पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। मोबाइल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में मुख्य कैमरा 50 मेगापिकक्सल सोनी आईएमएक्स890 सेंसर वाला होगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का शूटर मिल सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। 5,000 एमएएच बैटरी पैक के साथ 100 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article