टेक एंड गैजेट्स

Meta ने पेश किया AI टूल जो अधूरी तस्वीर को करेगा पूरा, 6 उंगलियों वाला कलाकार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 14, 2023, 07:13 PM IST

Meta ने ऐसा Artificial Intelligence टूल पेश किया है जो अधूरे फोटोज को पूरा कर देगा। इंसानो की तरह बर्ताव करने वाले इस एआई टूल को कंपनी ने वो कलाकार बताया है जिसके हाथ में 5 की जगह 6 उंगलियां हों।

Image

मेटा का ये एआई टूल ठीक उस तरह काम करता है जैसे किसी कलाकार के हाथ में 6 उंगलियां मिल गई हों।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेटा एआई इमेज क्रिएटर टूल
  • इंसानों जैसो बर्ताव करता है
  • अधूरी तस्वीर को करेगा पूरा

Meta Image Creator AI Tool: मेटा ने मंगलवार को कहा कि वो रिसर्चर्स को इंसानों जैसा बर्ताव करने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का एक्सेस देगी। ये एआई टूल अधूरी इमेज का आंकलन कर उसे पूरा करता है और ये काम नया मॉडल पुराने बाकी सभी मॉडल्स से बेहतर तरीके से करता है। इसका नाम आई-जेपा है जो बैकग्राउंड नॉलेज का इस्तेमाल करके इमेज के अधूरे हिस्से को पूरा कर देता है, वहीं बाकी सभी एआई मॉडल्स में ये काम सिर्फ अधूरी फोटो के इर्द-गिर्द दिखने वाले पिक्सल्स तक ही सीमित रह जाता है।

6 उंगलियों वाला एआई टूल

मेटा के टॉप एआई साइंटिस्ट येन लीसुन ने इस तकनीक को बाकी सारे एआई से बनने वाली इमेज के मुकाबले बिना एरर पूरा करने लायक बनाया है। उनका कहना है कि मेटा का ये एआई टूल ठीक उस तरह काम करता है जैसे किसी कलाकार के हाथ में 6 उंगलियां मिल गई हों। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा कि कंपनी के रिसर्चर्स नए नए इनोवेशन करने के साथ सुरक्षा को बेहतर बनाने और इसकी कीमत को कम करने में मदद कर रहे हैं।

एआई नहीं है खतरा?

मेटा के एग्जिक्यूटिव ने इंडस्ट्री को इस तकनीक से होने वाले संभावित खतरे को नकारते हुए कहा कि एआई खतरा नहीं है। हालांकि ओपनएआई, डीप माइंड, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने माना है कि गलत इस्तेमाल से एआई काफी खतरनाक साबित हो सकता है। यहां तक कि ओपनएआई के फाउंडर हाल में भारत आए थे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। उन्होंने कहा था कि एआई किसी न्यूक्लियर पावर की तरह है, इसका सही इस्तेमाल जहां लोगों की भलाई में काम आएगा, वहीं गलत इस्तेमाल की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article