देश

उज्बेकिस्तान में मेडिकल छात्रा की मौत: महज विवाद या कोई बड़ी साजिश? परिवार के दावों से गहराया रहस्य

Uzbekistan Student Murder Case: उज्बेकिस्तान में केरल की 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अलप्पुझा पुलिस ने उसके सहपाठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने हत्या से पहले छात्रा को बेरहमी से प्रताड़ित किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया था।

Image

उज्बेकिस्तान में केरल की मेडिकल छात्रा की बेरहमी से हत्या

Photo : iStock

Uzbekistan Student Murder Case: उज्बेकिस्तान में पढ़ाई कर रही केरल की एक 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब केरल की अलप्पुझा पुलिस ने मृतका के परिवार की शिकायत पर उसके ही एक सहपाठी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी छात्र केरल के ही मलप्पुरम का रहने वाला है और दोनों वहां एक ही हॉस्टल में रहते थे।

कायमकुलम के पुलिस उपाधीक्षक बिनुकुमार टी ने बताया कि हालांकि यह घटना विदेश (उज्बेकिस्तान) में हुई है, लेकिन हमारे कानूनों में देश से बाहर हुए अपराधों पर भी यहां केस दर्ज करने का प्रावधान है। पुलिस ने हरिपद थाने में मामला दर्ज कर अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में छात्रा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक, अगर उज्बेकिस्तान प्रशासन आरोपी पर वहीं मुकदमा चलाता है, तो यहां दर्ज केस बंद कर दिया जाएगा। अन्यथा, केरल पुलिस विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के जरिए मामले को आगे बढ़ाएगी।

परिवार का आरोप

शुरुआती खबरों में कहा गया था कि दोनों के बीच हुई तीखी बहस और गहमागहमी के बाद आरोपी ने छात्रा के सिर पर लैपटॉप से वार किया था, जिससे उसकी जान चली गई। लेकिन मृतका के परिवार ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उज्बेकिस्तान से शव लेने गए एक रिश्तेदार ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वहां के जांचकर्ताओं ने उन्हें साफ कहा है कि लड़की की मौत सिर्फ सिर पर चोट लगने से नहीं हुई, बल्कि उसे मरने से पहले बेरहमी से पीटा और प्रताड़ित किया गया था। उसके पूरे शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे।

पीड़ित परिवार ने सरकार से की मांग

परिजनों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि कई अन्य छात्रों ने आरोपी को मृतका पर धर्म परिवर्तन (Religious Conversion Allegation Kerala Student) करने के लिए दबाव बनाते हुए देखा था। परिवार को डर है कि रसूखदार पृष्ठभूमि होने के कारण आरोपी वहां की पुलिस को चकमा देकर बच सकता है, इसलिए उन्होंने भारत में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतका के माता-पिता अब सरकार से मांग कर रहे हैं कि आरोपी को उज्बेकिस्तान से प्रत्यर्पित (भारत वापस) कराकर पूरी जांच केरल में ही की जाए।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द