दुनिया

पुलिस चौकी पर हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने चलाया ऑपरेशन, 75 विद्रोहियों को मार गिराने का किया दावा

Balochistan Violence: पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने दावा किया कि अशांत बलूचिस्तान में कई दिनों तक चले संयुक्त अभियान के दौरान 75 विद्रोहियों को मार गिराया गया।

Image

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने चलाया ऑपरेशन

Photo : AP

Balochistan Violence: पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने दावा किया कि अशांत बलूचिस्तान में कई दिनों तक चले संयुक्त अभियान के दौरान 75 विद्रोहियों को मार गिराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई सेना, फ्रंटियर कॉर्प्स और पुलिस ने सैन्य हेलीकॉप्टरों की मदद से की।

विद्रोहियों ने पुलिस चौकी पर किया हमला

यह ऑपरेशन सोमवार देर रात तब शुरू किया हुआ जब प्रतिबंधित अलगाववादी गुट के दर्जनों विद्रोहियों ने क्वेटा के पास स्थित मंगी डैम के पास एक पुलिस चौकी पर हमला किया। मंगी डैम क्वेटा और आसपास के इलाकों के लाखों लोगों को पानी मुहैया कराता है।

इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा का दौरा किया। उन्होंने हालिया हमलों में मारे गए 42 लोगों के परिवारों से मुलाकात कर कहा कि उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी। शहबाज शरीफ ने कहा, ''इस वक्त पूरा देश पाकिस्तानी सेना और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ है और दिन-रात अल्लाह से दुआ कर रहा है कि आतंकवाद का खात्मा जल्द से जल्द हो।''

पाकिस्तान का अशांत प्रांत बलूचिस्तान

हालिया हिंसा ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बलूचिस्तान, क्षेत्रफल के हिसाब देश का सबसे बड़ा, लेकिन सबसे कम आबादी वाला प्रांत है। यहां लंबे समय से बलूच समूह स्वतंत्रता की मांग को लेकर सशस्त्र आंदोलन चला रहे हैं। पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से सुरक्षाकर्मी हताहत हो रहे हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) भी सक्रिय है, जिसे अफगान तालिबान का सहयोगी माना जाता है।

हालांकि, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघनों के भी आरोप लगते रहे हैं। साथ ही पाकिस्तानी सेना तालिबान पर विद्रोहियों को पनाह देने के आरोप लगा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article