देश

'ममता बनर्जी जैसा डरपोक CM नहीं हूं...', हुमायूं कबीर को बंगाल सीएम सुवेंदु की दो टूक चेतावनी

अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को 'कमजोर और डरपोक' करार देते हुए कहा कि ऐसे 'गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों' के प्रति उनकी प्रतिक्रिया बिल्कुल विपरीत होगी।

Image

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और हूमायूं कबीर (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि वह ममता बनर्जी की तरह 'कमजोर और डरपोक' मुख्यमंत्री नहीं हैं। उन्होंने जोर दिया कि वह निर्वाचित प्रतिनिधियों की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे जिनसे सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता है।

शुभेंदु अधिकारी आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने हाल ही में कुछ 'भड़काऊ' टिप्पणियां की थीं।

मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक रैली को संबोधित करते हुए अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को 'कमजोर और डरपोक' करार देते हुए कहा कि ऐसे 'गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों' के प्रति उनकी प्रतिक्रिया बिल्कुल विपरीत होगी।

चुनाव कार्यक्रम की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा, 'गलतफहमी में न रहें, मैं ममता बनर्जी की तरह कमजोर और डरपोक मुख्यमंत्री नहीं हूं। मैं निर्वाचित प्रतिनिधियों की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैंने स्थानीय विधायक से कहा है कि वे देश के संविधान को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर शब्द चुनें।'

नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में जीत के बाद छोड़ी

नंदीग्राम के साथ-साथ रेजिनगर सीट पर भी उपचुनाव होने की संभावना है। नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में जीत के बाद छोड़ी थी, जहां उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। वहीं, रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर के छोड़ने के बाद खाली हुई, क्योंकि उन्होंने नौदा सीट से भी जीत दर्ज की थी। अधिकारी ने कहा, 'रेजिनगर में उपचुनाव अगले 30 से 45 दिनों में होंगे। इस इलाके में लंबे समय से चली आ रही हिंदू-मुस्लिम राजनीति के बजाय, हम यहां के मतदाताओं की जो भी मांगें होंगी, उन्हें पूरा करते हुए विकास लाएंगे।'

'विरोध के नाम पर पूरे मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़काई'

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने सीएए (संशोधित नागरिकता कानून)-एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) और वक्फ अधिनियम जैसे मुद्दों के विरोध के नाम पर पूरे मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़काई, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को लगातार परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

शुभेंदु अधिकारी का हुमायूं कबीर पर तीखा हमला

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 29 जून को शुभेंदु अधिकारी ने हुमायूं कबीर पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया था कि नौदा विधायक उपचुनाव में मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं। अधिकारी का दावा था कि रेजिनगर सीट खाली करने के बाद इस उपचुनाव में एजेयूपी प्रमुख के बेटे के चुनाव लड़ने की संभावना है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'