टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp ला रहा है नया Birthday Reminder फीचर, अब ऐप खुद दिलाएगा जन्मदिन की याद

अब आपका वॉट्सऐप खुद ही आपको बता देगा कि आपके कॉन्टैक्ट में मौजूद लोगों में से किसका जनमदिन है। इसके लिए वॉट्सऐप जल्द ही Birthday Reminder फीचर ला रहा है। इस फीचर की मदद से अब आपको दोस्तों और परिवार के लोगों का जन्मदिन याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Image

वॉट्सऐप के इस फीचर से करोड़ों यूजर्स को सहूलियत मिलने वाली है।

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 4 बिलियन से अधिक लोग अपने स्मार्टफोन में इसका इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है। अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है। कई बार ऐसा होता है कि हम अपने दोस्त, रिलेटिव्स या फिर दूसरे खास लोगों का बर्थडे भूल जाते हैं, अब ऐसा नहीं होगा। वॉट्सऐप आपको इसका सॉल्यूशन देने जा रहा है।

अब आपको अपने खास लोगों का जन्मदिन लिखकर या फिर कैलेंडर में मार्क करके याद नहीं रखना पड़ेगा। अब आपका वॉट्सऐप खुद ही आपको बता देगा कि आपके कॉन्टैक्ट में मौजूद लोगों में से किसका जनमदिन है। इसके लिए वॉट्सऐप जल्द ही Birthday Reminder फीचर ला रहा है। इस फीचर की मदद से अब आपको दोस्तों और परिवार के लोगों का जन्मदिन याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp खुद आपको समय पर बर्थडे की याद दिलाएगा।

वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स और अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट वॉबेटाइंफो की तरफ से इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी गई है। यह नया फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.27.3 में देखा गया है। हालांकि, फिलहाल यह टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है और अभी इस पर काम चल रहा है।

ऐप में मिलेगा Birthday Reminder

रिपोर्ट के मुताबिक, जब किसी सेव किए गए कॉन्टैक्ट का जन्मदिन होगा, तब WhatsApp आपको इन-ऐप नोटिफिकेशन भेजेगा। नोटिफिकेशन पर टैप करते ही आप सीधे उस व्यक्ति की चैट में पहुंच जाएंगे और तुरंत जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज सकेंगे।

बर्थडे के लिए होगा अलग सेक्शन

WhatsApp ऐप में एक अलग Birthday सेक्शन भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस सेक्शन में आपके सभी सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स के आने वाले जन्मदिन दिखाई देंगे। इससे महत्वपूर्ण तारीखों को एक ही जगह देखना और याद रखना आसान हो जाएगा।

जन्मतिथि शेयर करने पर ही करेगा काम

यह फीचर तभी काम करेगा जब WhatsApp के पास किसी कॉन्टैक्ट की जन्मतिथि मौजूद होगी। अमेरिका के कुछ राज्यों में कानूनी नियमों के तहत WhatsApp पहले से ही यूजर्स का बर्थडे डेट लेता है। ऐसे मामलों में कंपनी उसी जानकारी का इस्तेमाल Birthday Reminder भेजने के लिए कर सकती है। वहीं, जिन देशों में WhatsApp जन्मतिथि नहीं मांगता, वहां यह फीचर तभी पूरी तरह काम करेगा जब यूजर्स अपनी मर्जी से अपनी डेट ऑफ बर्थ ऐप में जोड़ेंगे।

प्राइवेसी फीचर्स पर अभी काम बाकी

फिलहाल WhatsApp ने यह नहीं बताया है कि यूज़र्स अपनी जन्मतिथि किसे दिखा सकेंगे या उसे छिपाने का विकल्प मिलेगा या नहीं। माना जा रहा है कि फीचर के आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी प्राइवेसी से जुड़े जरूरी ऑप्शन भी दे सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article