वर्ल्ड सिनेमा

भारत में Christopher Nolan की The Odyssey को मिली हरी झंडी, फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

The Odyssey Update: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' रिलीज से पहले चर्चा में है। अब सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के फिल्म को हरी झंडी दे दी है।

Image

क्रिस्टोफर नोलन की मूवी को मिली हरी झंडी (pic credit-the odyssey film)

The Odyssey Update: क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की मूवी 'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-हॉलीवुड सिंगर Lauren Bennett का 37 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी म्यूजिक इंडस्ट्री)

क्रिस्टोफर नोलन की मूवी को मिली हरी झंडी

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को भारत में बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सेंसर बोर्ड ने 9 जुलाई को फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट जारी किया। भारतीय रिलीज के लिए फिल्म के किसी भी सीन या डायलॉग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म की कुल लंबाई 172 मिनट 33 सेकेंड यानी करीब 2 घंटे 52 मिनट 33 सेकेंड है। यह क्रिस्टोफर नोलन की अब तक की सबसे लंबी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले क्रिस्टोफर नोलन आज अपने लीड स्टार्स टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के साथ मुंबई पहुंचे। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

'द ओडिसी' के लिए दीवाने हुए लोग

बताते चलें कि 'द ओडिसी' होमर की मशहूर ग्रीक महाकाव्य पर आधारित फिल्म है। इसमें मैट डेमन ग्रीस के राजा ओडीसियस के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन और शार्लीज़ थेरॉन भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके शुरुआती शो 16 जुलाई की शाम से शुरू हो जाएंगे। 'द ओडिसी' के लिए लोग दीवाने हो हए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क और लॉस एंजेलिस के कई बड़े IMAX थिएटर्स में हफ्तों तक के शो पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं। इसके बावजूद ब्लैक मार्केट में फिल्म के टिकट 500 डॉलर से ज्यादा कीमत पर बेचे जा रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article